1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सभी के पापा एक जैसे होते हैं! आखिर डिलीवरी बॉय ने क्यों कही ये बात, Video देख समझ जाएंगे

सभी के पापा एक जैसे होते हैं! आखिर डिलीवरी बॉय ने क्यों कही ये बात, Video देख समझ जाएंगे

डिलीवरी बॉय ने एक वीडियो बनाया और उसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसने वीडियो में क्या कुछ कहा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में तो हर किसी के पास फोन है तो कई सारे लोग उस फोन का इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन के लिए करते हैं तो कई सारे लोग पार्ट टाइम काम के लिए भी करते हैं। उदाहरण के लिए कई सारे लोग अपने काम के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाकर पोस्ट भी करते हैं ताकि उससे वो फेमस हो जाएं या फिर सोशल मीडिया से कुछ कमाई हो जाए। आप अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि कई सारे डिलीवरी बॉय भी वीडियो या व्लॉग बनाकर पोस्ट करते हैं। ऐसे ही एक डिलीवरी बॉय का बनाया हुआ वीडियो अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में शख्स ने क्या कहा?

जो वीडिोय वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा डिलीवरी बॉय कहता है कि आज उसे समझ में आ गया कि सभी के पापा एक जैसे (आदतों के मुताबिक) ही होते हैं। इसके बाद वो उस वीडियो में इसके पीछे का कारण भी बताता है। वो वीडियो में बताता है, 'अभी एक पार्सल डिलीवर करने गया था। पार्सल तो सिंपल था, एक चार्जर मगर कहानी एकदम हटके थी। सर घर पर अपने ऑफिस के लैपटॉप का चार्जर भूल गए थे। उनके पापा ने पार्सल के जरिए भेजा और साथ में एक मैसेज देने को कहा कि उस नालायक से कहना कि सिर्फ रील्स देखना और 10 घंटे सोना याद रहता है पर जिम्मेदारी याद नहीं रहती।' अब डिलीवरी बॉय के इस बात के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- सही है भाई, अब तो लोग प्रपोजल भी करना चालू करेंगे, ऊबर पार्सल से। दूसरे यूजर ने लिखा- यह सब देखने के बाद बेटा एक कोने में रो रहा होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे पापा को अगर ऊपर सर्विस का पता चल गया तो मेरा खेल खत्म। चौथे यूजर ने लिखा- स्कूल के दिन भूल गए कि लंच नहीं भूले, होमवर्क कैसे भूल गए।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

घोड़े के ऊपर सवार दिखा एक कुत्ता, अब Video जमकर हो रहा है वायरल, आप भी देखिए

साढ़े 5 साल काम करने बाद भी कंपनी ने नौकरी से निकाला, लड़की ने Video बनाकर कही अपने मन की बात