सोशल मीडिया ऐसा अड्डा है जहां दुनिया भर क अनोखे, अतरंगी और यूनिक कंटेंट देखने को मिलते हैं। हंसी-मजाक के वीडियो वैसे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा नजर आते हैं मगर इनके अलावा जुगाड़, स्टंटबाजी, रीलबाजी, ड्रामा, लड़ाई समेत कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी वायरल होती हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। इन तस्वीरों में अतरंगी चेतावनी और नोटिस लिखे हुए नजर आते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे खूब सारे पोस्ट देखे होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत ही कमाल का है।
कमाल के वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो दो भागों में बंटा हुआ है। पहले भाग में नजर आता है कि बच्चा किसी फंक्शन में गया हुआ है और डांस फ्लोर पर पूरा रोला काटे हुए है। वो बदमाशी वाले गाने पर लाइन टू लाइन गाते हुए और उसके मुताबिक ही अपने हाव-भाव भी दिख रहा है जैसे वो कहीं का बहुत बड़ा बदमाश है। अब इसके बाद शुरू होता है दूसरा भाग जो उसके स्कूल का है। वहां वो अपने टीचर के सामने चुपचाप खड़ा है। उस भाग में वो टीचर से डांट खाता हुआ और टीचर की बात दोहराता हुआ नजर आता है। वीडियो देखकर पता चलता है कि स्कूल में आते ही सारी बदमाशी खत्म हो जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बदमोश की फील्डिंग सेट।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और इस वीडियो को अलग-अलग अकाउंट से भी पोस्ट किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कल भाई किसी की फील्डिंग सेट कर रहा था, आज खुद की लग गई। दूसरे यूजर ने लिखा- सारी बदमाशी सिर्फ स्कूल के बाहर ही रखो मित्तर, नहीं मैडम जी कूट देंगी। तीसरे यूजर ने लिखा- इसकी मरम्मत बहुत जरूरी थी।
नोट: इस खबर में आपको दी गई सारी जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों के आधार पर है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लड़की को प्रपोज करने का नया तरीका हुआ वायरल, Video लोगों को आया खूब पसंद
पंडित जी के समझाने का तरीका बहुत ही खतरनाक है, Video देखने के बाद लोगों की नहीं रुकी हंसी