सोशल मीडिया की गलियों में एक तरफ जहां स्क्रिप्टेड और रियल इंसिडेंट वीडियो वायरल होता है, वहीं दूसरी तरफ अब सोशल मीडिया पर AI से बने वीडियो भी काफी देखने को मिलने लगे हैं। कई सारे लोग AI की मदद से अलग-अलग वीडियो बनाते हैं और कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपन देखा होगा कि कुछ समय पहले छोले-भटूरे के वीडियो वायरल हुए थे जिसमें उन्हें बोलते हुए दिखाया गया था और फिर अलग-अलग सब्जियों और खाने के आइटम के वैसे ही वीडियो काफी वायरल हुए थे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे AI से बनाया गया है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वीडियो में अतरंगी क्या दिखा?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक बिल्ली किसी पर्दे के छज्जे पर जिसे Awning कहा जाता है, उस पर खड़ी है। अब उस बिल्ली को बचाने के लिए कुछ लोगों ने ह्यूमन चैन बनाया हुआ है। उस बिल्डिंग के तीसरे मंजिल की खिड़की से लोग नीचे लटके हुए हैं। एक ने दूसरे को और दूसरे ने तीसरे को, तीसरे ने चौथे को पकड़ा हुआ है। अब वो जैसे ही बिल्ली को बचाते, बिल्ली खुद ऊपर चढ़कर एक मंजिल पर खिड़की से अंदर चली जाती है और ये सब देखते रह जाते हैं। आप जब वीडियो को गौर से देखेंगे और लॉजिक से देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि इस वीडियो को AI से बनाया गया है। वहीं जिस अकाउंट पर वीडियो को पोस्ट किया है, वहां नीचे 'Made with AI' लिखा हुआ है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @IamSAMAR013 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये देखकर स्पाइडरमैन भी बोलेगा, भाई धीरे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बिगड़ा बिल्ला है वो। दूसरे यूजर ने लिखा- बिल्ली तो अपने आप अंदर चली गई यार, गजब। तीसरे यूजर ने लिखा- ये सब मिलकर मदद कर रहे थे लेकिन इनके साथ तो धोखा हो गया। एक और यूजर ने लिखा- बिल्ली बड़ी धोखेबाज निकली।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
छोले-कुलचे ने बताई अपने महीने की कमाई और Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट