दुनिया में लगभग हर किसी को घूमने का शौक तो होता ही है। कोई अपने घरवालों के साथ घूमता है, कोई दोस्तों के साथ तो कोई सोलो ट्रिप का शौकिन होता है। हर कोई यही सोचकर कहीं घूमने जाता है कि वो ट्रिप उसके लिए यादगार बनेगा और हमेशा उसे याद करके वो खुश होगा मगर कभी-कभी कुछ ट्रिप ऐसे हो जाते हैं जो इंसान भूलना चाहता है। उस ट्रिप पर उसके साथ कुछ ऐसी घटना हो जाती है, जो उसे पूरी तरह से हैरान कर देता है। ऐसा ही एक महिला के साथ जापान में हुआ जिसके बारे में उसने एक वीडियो बनाकर बताया है।
महिला के साथ जापान में क्या हुआ?
एक महिला ने जापान के टोक्यो में एक होटल में अपने रहने के लिए कमरा बुक किया। वहां पहले दिन तो सब कुछ सही रहा मगर जब दूसरे दिन वो बाहर घूमकर वहां पहुंची तो उसके साथ अजीब घटना हुई। वो कपड़े बदलकर जब बेड पर लेटी तो उसे एक अजीब स्मेल आई। पहले उसे लगा कि वो उसके बालों से आ रही है मगर बाद में पता चला कि दुर्गंध बेड के नीचे से आ रही है। महिला ने जब बेड के नीचे देखा तो वहां उसे दो आंखें दिखी जो उसकी तरफ देख रही थी। महिला चिल्लाई और अपने पैरों पर खड़ी हो गई। इसके बाद वो आदमी भी बेड के नीचे से निकला और उसे लगभग 3 सेकंड तक देखा। इसके बाद वो वहां भाग गई।
वीडियो में महिला ने आगे बताया कि इसके बाद उसने मदद के लिए चिल्लाया तो होटल वाले आए और उन्होंने पुलिस को बुलाया। महिला तब हैरान हो गई जब उसे पता चला कि पुलिस उस आदमी को पकड़ नहीं पाई क्योंकि वहां कैमरा नहीं था। इसके बाद महिला ने अपनी सुरक्षा के लिए होटल बदल लिया मगर उस रात उसे नींद नहीं आई। महिला ने इसके अलावा रिफंड और रिपोर्ट को लेकर भी पूरी जानकारी वीडियो में बताई और महिला ने यह भी बताया कि उसने यह वीडियो दूसरे लोगों की सुरक्षा को लेकर बनाया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- इस होटल को सभी बुकिंग प्लेटफॉर्म से बैन कर देना चाहिए। वहीं एक यूजर ने महिला से उसकी बातों का सबूत मांगा। एक यूजर ने लिखा- यह काफी डरावना है, यह अजीब है कि वहां कोई कैमरा नहीं था।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Metro में सफर करने वालों कहीं कर ना देना ये गलती, नहीं तो दीदी की तरह आप पर भी लग जाएगा अच्छा-खासा जुर्माना
"हमारा लड़का कोई मजाक नहीं...", बेटे को ट्रोल करने वालों को बुमराह की पत्नी ने खूब सुनाया