सोशल मीडिया पर अगर आप डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आप हमारी एक बात से जरूर सहमत होंगे कि हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर मेट्रो का कोई न कोई वीडियो जरूर वायरल हो जाता है। कभी लोगों की लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी अतरंगी हरकत करने का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा कई सारे लोग मेट्रो के अंदर रील बनाते हैं, उनके वीडियो भी वायरल होते हैं। आपने ऐसे कई सारे वीडियो अब तक देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में और फिर लोगों के कमेंट्स, दोनों के बारे में बताते हैं।
लड़की ने मेट्रो में बनाई रील
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की नजर आता है कि जिसने लाल रंग के कपड़े पहने हुए हैं। पहले तो वो कैमरे की तरफ घूरते हुए चली आती है और फिर वो अपना डांस शुरू करती है। मेट्रो में उस समय कई सारे यात्री मौजूद थे और लड़की उन सभी के सामने डांस करते हुए रील बनाती है। कुछ लोग उस लड़की को बस देखते रह जाते हैं तो कुछ उसे इग्रनोर करते हैं तो कुछ हंसते दिखते हैं। अब लड़की ने मेट्रो में जो रील बनाई, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'कॉन्फिडेंस पीक पर है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं असली अकाउंट, जिससे इस वीडियो को उठाया गया होगा, वहां तो इस वीडियो को न जानें कितने सारे लोगों ने देख लिया होगा। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसलिए मुझे मेट्रो पसंद है। दूसरे यूजर ने लिखा- बस जिंदगी में यही कॉन्फिडेंस चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या मिलेगा ये नौटंकी और सर्कस करने से। एक और यूजर ने लिखा- कुछ भी मत बना बहन, तू या कोई भी ये नौटंकी करता है, उसको देखकर कहते हैं एक और टाइमपास देखो।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
हवाबाजी के चक्कर में शख्स ने ले लिया गलत फैसला, फिर जो हुआ वो आप भी देखिए