सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई दिन ऐसा नहीं जाता होगा जब दिल्ली मेट्रो का कोई वीडियो देखने को न मिल जाए। हर दिन न जानें कितने सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर अकसर लड़ाई-झगड़े और बहस के ही वीडियो वायरल होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की मेट्रो के अंदर खड़ी है और उसके पास सीट पर एक दादी मां और एक बच्चा बैठा हुआ है। अब उस लड़की की बहस उन दादी मां से हो रही है। वीडियो में आवाज क्लियर तो नहीं आ रही है मगर इतना समझ में आ रहा है कि यह लड़ाई सीट के लिए हो रही है। लड़की चाहती है कि लड़के को वो सीट से उठाकर गोद में ले ले मगर दादी मां इसके लिए मना कर देती हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक लड़की चाहती थी कि लड़का उठकर उसे अपनी सीट दे दे लेकिन उसकी दादी ने मना कर दिया।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 35 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दादी को सलाम है। दूसरे यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। तीसरे यूजर ने लिखा- वैसे लेडी कोच में ये नहीं बैठ सकता है। चौथे यूजर ने लिखा- दादी की जान पोते में बस्ती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दो दोस्तों का ये वाला Video हो रहा है खूब वायरल, देखकर लाइक जरूर करेंगे आप
शादी का सबसे बड़ा स्कैम क्या है? लड़की ने Video बनाते हुए कही अपनी बात, हुआ वायरल