A
Hindi News वायरल न्‍यूज Oye Chuna Laga Dia! Dhurandhar 2 का टीजर आते ही फटा Meme का गुबार, देखकर हो जाएंगे लोट-पोट

Oye Chuna Laga Dia! Dhurandhar 2 का टीजर आते ही फटा Meme का गुबार, देखकर हो जाएंगे लोट-पोट

आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हुआ और उसके कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर मीम्स की लाइन लग गई। टीजर देखने के बाद लोगों ने अपने रिएक्शन को मीम में बदलकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

memes on dhurandhar 2 teaser- India TV Hindi Image Source : X/@JIOSTUDIOS & @MEME_CANTEEN धुरंधर 2 के टीजर पर लोगों ने बनाए मीम

धुरंधर एक ऐसी फिल्म है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और उसके पार्ट-2 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले पार्ट के अंत में ही यह बता दिया गया था कि इस फिल्म का दूसरा भाग 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा और आज धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हुआ। इस टीचर में भी बताया गया कि फिल्म 19 मार्च 2026 को ही रिलीज होगी। लेकिन दिक्कत यह है कि फिल्म के टीजर ने उसके फैंस को धोखा दे दिया। दरअसल टीजर में लोगों को कुछ भी नया देखने को नहीं मिला। पहले भाग के पोस्ट-क्रेडिट सीन में जो था, वही टीजर में देखने को मिला और उसके बाद लोगों कि क्रिएटिविटी देखने को मिली। लोगों ने एक से बढ़कर एक मीम बनाए और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। आइए आपको हम लाइन से ऐसे मीम बताते हैं जो धुरंधर 2 के टीजर को देखने के बाद लोगों ने बनाए हैं।

1. ओए चुना लगा दिया

सोशल मीडिया पर वसूली का एक सीन खूब वायरल होता है जिसमें वो बोलता है, 'ओए चुना लगा दिया।' अब इस फिल्म के टीजर को देखने के बाद लोग भी यही बोल रहे हैं।

2. हंसता हुआ रहमान डकैत

दूसरे मीम में धुरंधर के पहले भाग के विलन रहमान डकैत (जो अक्षय खन्ना बने थे) की एक फोटो दिख रही है जिसमें वो हंसता हुआ नजर आ रहा है। अब कैप्शन में लिखा है, 'धुरंधर फिल्म के पहले भाग को पोस्ट क्रेडिट सीन को दूसरे के टीजर के तौर पर रिलीज करने के बाद आदित्य धर साहब।'

3. इनको क्या ही पता चलेगा

जो लोग स्टैंड-अप कॉमेडी देखते हैं, वो अभिषेक उपमन्यू को जानते होंगे। अभिषेक के एक एपिसोड का एक सीन काफी वायरल होता है जिसमें वो बोलते हैं, 'इनको क्या ही पता चलेगा।' मीम में उसी का यूज किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'धुरंधर 1 के पोस्ट क्रेडिट सीन को धुरंधर 2 के टीजर बनाने के बाद आदित्य धर "इनको क्या ही पता चलेगा।"'

4. फ्रेश टीजर होगा ये नहीं बोला

अगले मीम में मुन्ना भाई और सर्किट की फोटो का यूज किया है। उसमें रनवीर सिंह और आदित्य धर का चेहरा लगा दिया है और लिखा है, '12:12 पर कुछ होगा, ये बोला था, फ्रेश टीजर होगा, ये नहीं बोला था।'

यहां देखें कुछ अन्य मीम्स

ये भी पढ़ें-

बागेश्वर धाम में इस बच्चे ने गाया गजब का गाना, सोशल मीडिया पर छा गया Video