सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ नहीं पता होता है। हर दिन लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और फिर उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं, वो वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी हर दिन आते ही होंगे। जुगाड़, स्टंट, लड़ाई, डांस समेत न जानें क्या-क्या पोस्ट होता है और इन सभी चीजों में से कुछ-कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक घर के कुछ लोग घर के अंदर डांस कर रहे हैं। उनके बीच में खड़ी एक महिला के हाथ में बंदूक नजर आ रहा है। वो डांस करते हुए पहले तो उसे हाथ में लहराती दिखती है और फिर वो उससे एक हवाई फायर करती हैं और फिर से डांस करने लगती हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि कब और कहां का वीडियो है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर biharibaaz नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो मेरी दादी लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- एयर गन है, असली नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- आंटी नेपाल की है। वहीं एक यूजर ने कमेंट के जरिए यह दावा किया कि ये क्लिप सरलाही, नेपाल का है, पुलिस ने सस्पेक्ट को पकड़ लिया है और जांच कर रही है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
चचा कम से कम यहां तो कंट्रोल कर लेते, वायरल Video देख आप हो जाएंगे हैरान
स्कूटी लिए बीच रास्ते ब्लैकआउट में फंस गया शख्स, फिर जो हुआ आप इस Video में देखें