1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बैंक के अंदर कर्मचारियों ने जमकर मनाई होली, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

बैंक के अंदर कर्मचारियों ने जमकर मनाई होली, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ही वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग मस्ती से डांस करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@CHAPRAZILA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि जब भी कोई त्योहार आता है, सोशल मीडिया पर उससे जुड़े वीडियो की बाढ़ आ जाती है। दिवाली का त्योहार होता है तो इससे जुड़े वीडियो पोस्ट और वायरल होते हैं। होली हो तो फिर होली से जुड़े वीडियो की भरमार आ जाती है। अभी कल होली का त्योहार है तो फिर सोशल मीडिया पर होली के ही वीडियो और पोस्ट देखने को मिल रहे हैं और इन्हीं सब के बीच में कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे बैंक का बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लड़कियां साथ में भोजपुरी गाने पर मजे से डांस कर रही हैं। सभी लड़कियां गुलाल से रंगी हुई हैं। वहां का स्ट्रक्चर देखकर लगता है कि यह बैंक है और वायरल वीडियो के साथ यह बताया भी जा रहा है कि बैंक का ही है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह SBI के कर्मचारी हैं और होली पर जमकर ठुमके लगाए हैं। कई सारे लोग इस वीडियो को पोस्ट करके मजे भी ले रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'SBI के कर्मचारी की होली, सब ने जमकर लगाए ठुमके।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- क्या सरकारी परिसर में यह मान्य है। दूसरे यूजर ने लिखा- कौन सा ब्रांच है। तीसरे यूजर ने लिखा- सरकार इन्हें लाखों की तनख्वाह इसलिए ही तो देती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- काम के अलावा सब करते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई सारी जानकारी वायरल वीडियो के आधार पर है। वीडियो के SBI बैंक के होने का जो दावा है, उसकी पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता है। यह सिर्फ दावों के आधार पर है।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर दिखा कुछ ऐसा नजारा कि शख्स ने बना लिया Video, अब हो रहा है वायरल

Young Generation को लेकर अंकल ने कह दी ऐसी बात कि Video ही हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट