1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फुटओवर ब्रिज से अचानक नीचे गिरा एक बैनर, बाल-बाल टला हादसा, देखें वायरल Video

फुटओवर ब्रिज से अचानक नीचे गिरा एक बैनर, बाल-बाल टला हादसा, देखें वायरल Video

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर कई लोग और शायद आप भी डर जाएंगे। आइए फिर आपको वायरल हो रहे वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@VIJESHETTY वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिखता ही रहता है जिसके कारण इंसान सोशल मीडिया से बंधा रहता है और प्लेटफॉर्म को छोड़कर नहीं जा पाता है। आप भी अगर अपने खाली समय में सोशल मीडिया स्क्रोल करते हैं और तरह-तरह के कंटेंट देखते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं जिसमें हंसी-मजाक, जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, डांस आदी से भरा हुआ कंटेंट होता है। इसके अलावा कुछ रियल वीडियो भी वायरल होते हैं जो लोगों का ध्यान खींचते हैं और कई बार डरा भी देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?

आपको यह तो पता ही होगा कि सड़क के किनारे और फुटओवर ब्रिज पर कई सारे बैनर लगे होते हैं। इससे कंपनी या लोग अपना प्रचार करते हैं जिसके कारण ये बैनर लगते हैं मगर कभी यही बैनर हादसे का भी कारण बन सकते हैं और इसका उदाहरण एक वीडियो में नजर आया। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि अचानक एक बैनर जो फुटओवर ब्रिज पर लगा था, वो नीचे बाइक पर जा रहे लोगों के ऊपर गिर जाता है। वो लोग किसी तरह से संभल जाते हैं वरना इस बैनर के कारण उनका बड़ा हादसा हो सकता था और दूसरे लोग भी इसके चपेट में आ सकते थे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @vijeshetty नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है,'भारत में सभी होर्डिंग और बैनर पर पूरी तरह से रोक क्यों ज़रूरी है। फाइनल डेस्टिनेशन हीरो के लिए अंत तक देखें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हां, इनकी बिल्कुल जरूरत है। इनसे होने वाले खतरों के अलावा, ये शहरों को बदसूरत भी बनाते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बच्चों को कभी भी गाड़ियों के साथ अकेला न छोड़ें, वायरल Video देख आप समझ जाएंगे कारण