1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पतली गली में घुसा सांड और महिला को उठाकर जमीन पर दे मारा, CCTV में रिकॉर्ड हुआ वीडियो

पतली गली में घुसा सांड और महिला को उठाकर जमीन पर दे मारा, CCTV में रिकॉर्ड हुआ वीडियो

Bull Attack Video: बरेली में एक आवारा पशु ने गली में महिला को उठाकर पटक दिया। सांड पीछे से आया और इससे अनजान महिला को हवा में उठाकर जमीन पर दे मारा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Bareilly stray bull attack- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT सांड के हमले की घटना सीसीटीवी में कैद।

Bareilly Stray Bull Attack Video: यूपी के बरेली में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बरेली में एक घटना सामने आई जहां आवारा सांड के हमले में 3 लोग घायल हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है किस प्रकार से आवारा पशु गली में निकल रहे लोगों पर अचानक से हमला कर देता है। इस घटना में घायल सभी लोगों को इलाके के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

महिला को सांड ने गली में पटक दिया

घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार से एक गली के अंदर से निकल रहे लोगों पर सांड अचानक से हमला कर देता है और इसमें कई लोग घायल हो जाते हैं। वीडियो में एक महिला को सांड पटकता हुआ भी दिख  रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मीरगंज में बढ़ा आवारा पशुओं का आतंक!

बता दें कि यह पूरी घटना बरेली के कस्बा मीरगंज इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कस्बा मीरगंज इलाके में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार स्थानीय लोग मांग कर चुके हैं कि आवारा पशुओं को गौशाला में छुड़वाया जाए लेकिन इलाके में नगर पंचायत के अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

राहगीरों को कई बार लग चुकी है चोट

कभी भी आवारा पशु निकलने वाले लोगों पर हमला कर देते हैं, जिसकी वजह से कई बार राहगीरों को चोट लग जाती है। कई वाहन सवार भी इसकी चपेट में आने से घायल हो जाते हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग आवारा पशुओं को लेकर चिंता जता रहे हैं।

(इनपुट- विकास साहनी)

ये भी पढ़ें- 'मैं भी तेरे बिना रह नहीं सकता', Insta पर स्टेटस लगाने के बाद ट्रेन के आगे कूद गया शख्स, सुबह पत्नी ने किया था सुसाइड