1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मनचाहा प्यार पाने की चाय कभी पी है? वायरल हुई बेवफा चायवाले की दुकान, लोगों ने किया रिएक्ट

मनचाहा प्यार पाने की चाय कभी पी है? वायरल हुई बेवफा चायवाले की दुकान, लोगों ने किया रिएक्ट

एक महिला ने बहुत ही अलग अंदाज में एक अनोखी चाय की दुकान का वीडियो बनाया है। वीडियो इतना अनोखा है कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग भी रिएक्ट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग और अनोखी है। यहां हर दिन कुछ नया और अलग वीडियो के रूप में देखने को मिल ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको बताने की जरूरत ही नहीं हैं क्योंकि आपकी फीड पर वायरल वीडियो आते ही होंगे। कभी गजब का जुगाड़ का वीडियो आता होगा तो कभी अनोखी दुकान और उनके अनोखे नाम का वीडियो सामने आता होगा। इसके अलावा भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी रिएक्ट करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसने को मजबूर कर देगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला सड़क किनारे खड़ी होकर गाड़ी को रुकने के लिए हाथ दिखाती है मगर वो नहीं रुकता है और इसके बाद शुरु होता है महिला का प्रचार करने का अनोखा तरीका। कार वाले पर चिल्लाने के बाद महिला कहती है, 'दिल तोड़कर जाने वाले तेरा मुंह काला। लेकिन चिंता मत करिए, आज मैं आपको बताने वाली हूं बेवफा चाय वाले के बारे में। ये देख प्यार में धोखा चाय, नया-नया प्यार करना सीखने वालों के लिए चाय, आशिकी चाय, मनचाहा प्यार पाने की चाय, हमसफर चाय समेत तमाम चाय के बारे में बताती है।' इसके बाद वो दुकान का पता भी बताती है। वीडियो महिला के अनोखे तरीके के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ANNU_JH086 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 77 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमारे यहां बेवफा पान वला है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसकी आवाज ने मेरा दिन खराब कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो छत्तीगढ़ चने वाली है। चौथे यूजर ने लिखा- इतना डरावना वीडियो। एक अन्य यूजर ने लिखा- मार्केट में नया चाय वाला भी लॉन्च हो गया।

ये भी पढ़ें-

प्यार करने वालों को कोई नहीं रोक सकता, अब आप इन दोनों का ही वायरल Video देख लो

दीदी के जुगाड़ ने उनको ही दे दिया झटका, एक बार आप भी देखिए वायरल Video