A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'बड़ी खुशी की बात है...', इतना कहते ही मंच से धड़ाम गिरे नेता जी; होली का VIDEO जमकर हो रहा वायरल

'बड़ी खुशी की बात है...', इतना कहते ही मंच से धड़ाम गिरे नेता जी; होली का VIDEO जमकर हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बीजेपी नेता मंच टूटने के बाद अचानक नीचे गिर जाते हैं। मामला होली मिलन समारोह के दौरान का बताया जा रहा है।

मंच टूटने से गिरे बीजेपी जिलाध्यक्ष।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मंच टूटने से गिरे बीजेपी जिलाध्यक्ष।

Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का है। यहां होली मिलन समारोह के दौरान अचानक से मंच टूट गया, जिससे वरिष्ठ बीजेपी नेता नीचे गिर गए।

अचानक टूट गया मंच

दरअसल, सिंगरौली के बीजेपी जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के साथ यह हादसा हुआ। उस वक्त विधायक भी मंच पर मौजूद थे। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह जब समारोह को संबोधित कर रहे थे, तभी मंच भरभराकर टूट गया और वे गिर गए। कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। हालांकि जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह तुंरत उठ खड़े हुए और लोगों को दोबारा संबोधित भी करने लगे। घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि 'हिंदू कभी झुकता नहीं है'।

होली मिलन कार्यक्रम में हुई घटना

जानकारी के मुताबिक होली के मौके पर सिंगरौली के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में विधायक के साथ जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह भी शामिल हुए। लोगों को संबोधित करते वक्त मंच अचानक टूट गया और वे गिर गए। गनीमत रही कि जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह सुरक्षित रहे और उन्हें बेहद हल्की चोटें आईं। इसके अलावा मंचासीन अतिथियों में से किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं। हालांकि बीजेपी कार्यकर्ताओं के अनुसार जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने संबोधन में कार्यक्रम की खासी प्रशंसा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को इसका श्रेय दिया। 

मंच टूटने से गिरे बीजेपी जिलाध्यक्ष

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उत्साहित कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं मंच टूटने के बाद कार्यकर्ताओं ने बीजेपी जिलाध्यक्ष को संभाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंच से गिरने के बाद जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह फौरन उठ खड़े हुए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि 'यह हिंदुओं का कार्यक्रम है और हिंदू कभी झुकते नहीं हैं'।

यह भी पढ़ें-

अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट कैसे फ्रेश होते हैं ? शुभांशु शुक्ला ने Video शेयर कर दिखाया, देखकर हैरत में पड़े यूजर्स