1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. It's Done, Broooo! लिखकर बीजेपी ने लिए कांग्रेस के मजे, "डियर खरगे" लिखकर ली चुटकी

It's Done, Broooo! लिखकर बीजेपी ने लिए कांग्रेस के मजे, "डियर खरगे" लिखकर ली चुटकी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के पिता पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद से वह बीजेपी के निशाने पर हैं। बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर कांग्रेस के मजे भी लिए हैं।

BJP- India TV Hindi
Image Source : BJP/X बीजेपी ने किया पोस्ट

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी के पिता पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद कांग्रेस घिरती हुई नजर आ रही है। बीजेपी इस मुद्दे पर हमलावर रवैया अपना रही है। इस बीच बीजेपी के एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें कांग्रेस के मजे लिए गए हैं।

दरअसल बीजेपी ने पीएम मोदी की रेड कलर के चश्मे के चैंस वाली एक कूल फोटो शेयर की है और एक मैसेज लिखा है, "मोदी नहीं जाएगा ब्रो।"

बीजेपी ने लिखा, "डियर खरगे, मोदी कहीं नहीं जाएगा! उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों ने वोट किया। उन्हें हमारा वोट मिला है भाई। कुछ ऐसा जो आपके आका को कभी नहीं मिलेगा।"

खरगे के किस बयान पर मचा हंगामा?

दरअसल ये मामला रविवार का है, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार की राजधानी पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान खरगे के सामने खड़े एक शख्स ने कहा, "मोदी नहीं जाएगा"। शख्स की इस बात से स्पीच दे रहे खरगे नाराज हो गए और उन्होंने मंच से ही कहा- "मोदी का तो बाप भी जाएगा।"

खरगे के इस बयान ने सियासी तूल पकड़ लिया और इस पर बीजेपी की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया आई। बीजेपी ने इसे गुंडों की भाषा बताया। इसके अलावा बीजेपी के सभी बड़े और छोटे नेताओं ने इस मामले को लेकर खरगे की निंदा की और उनसे माफी की मांग की।

इस मामले पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, "सारी मर्यादाएं तार-तार हो गईं।" बीजेपी की तरफ से इस मामले पर सभी की तीखी प्रतिक्रिया आई। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तो पूरी कांग्रेस को ही पागल कह दिया। उन्होंने ये भी कहा कि राहुल और खरगे दोनों पागल हैं।

गौरतलब है कि जब से खरगे ने पीएम मोदी के पिता पर विवादित टिप्पणी की है, तब से वह घिर गए हैं। बीजेपी ने आज ही पोस्ट करके कहा था, " राहुल गांधी का एक तरीका है, आरोप लगाओ, सुर्खियां बटोर लो, और तथ्यों को बाद में सामने आने दो। 2019 में, उन्होंने राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही को “चौकीदार चोर है” नारे से जोड़ दिया था, और बाद में कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी। अब, वे SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर मतभेद होने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पूरे आयोग के संयुक्त बयान से यह साफ है कि इस फैसले को सबकी सहमति से मंजूरी दी गई थी। राहुल गांधी भले ही तथ्यों को नजरअंदाज कर दें, लेकिन उनकी राजनीतिक विफलताओं की कीमत चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को नहीं चुकानी पड़नी चाहिए।"

इससे पहले एक खबर सामने आई थी कि 'हीरो वही जो बेजुबानों का दर्द समझे..' मांझे में फंसे तोते को आजाद करने वाले पुलिस वाले का Video देख बोले यूजर्स

ये भी पढ़ें-

PM मोदी ने महिला कर्मी से कहा- 'योगी जी को Thank You बोलो', VIDEO हो रहा वायरल