1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मदद ऐसी करो कि कोई आपसे मदद न ले, भाई ने कुछ ऐसा ही किया, देखें मजेदार Video

मदद ऐसी करो कि कोई आपसे मदद न ले, भाई ने कुछ ऐसा ही किया, देखें मजेदार Video

अभी सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में तमाम ऐसे वीडियो और फोटो नजर आते हैं जिन्हें अधिकतर लोगों ने अपनी आंखों से कभी नहीं देखा होता है और उन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ समय तो सोशल मीडिया पर बिताते ही हैं और वहां पर हंसी-मजाक के अलावा जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, अतरंगी हरकत समेत कई सारे वीडियो वायरल होते हुए देखने को मिलते हैं। इसके अलावा कई सारी वायरल फोटो भी लोगों को सोशल मीडिया पर दिखती हैं। आपकी टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो और फोटो आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की स्कूटी को चलाते हुए आती है। उसके साथ पीछे एक दूसरी लड़की भी बैठी हुई है। लड़की जो स्कूटी चला रही थी वो देखती है कि सड़क पर सामने एक कार खड़ी है तो वो स्कूटी को ब्रेक लगा देती है मगर पैर से बैलेंस नहीं हो पाता है तो वो स्कूटी के साथ ही नीचे गिर जाती है। इसके बाद एक भाई उनकी मदद के लिए आता है और स्कूटी को उठाता है। मगर वो भाई और भी ज्यादा दिमाग वाला निकलता है। वो स्कूटी ऑफ किए बिना ही रेस वाली तरफ से हैंडल पकड़ लेता है और रेस तेज होने के बाद वो स्कूटी के साथ ही सीधे पास की नदी में जा गिरता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी का छोड़ा हुआ अधूरा काम भाई ने पूरा कर दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई इसमें वो कहावत फिट बैठती है कि नेकी कर दरिया में डाल। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या था, कैसी मदद कर दी भाई ने, हे प्रभु। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो पापा का परो निकला। चौथे यूजर ने लिखा- पापा की परी को टक्कर देने के लिए तो पापा का परो निकला।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आंटी जी ऊपर वाला सच में सब देख रहा है, इन दोनों की हरकत एक बार आप भी देखो

भाषा विवाद के बीच यूपी का यह Video हो रहा खूब वायरल, लोगों ने लिए मजे