A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये पक्का इंजीनियरिंग स्टूडेंट होंगे! लड़कों ने किया ऐसा काम कि Video हुआ वायरल

ये पक्का इंजीनियरिंग स्टूडेंट होंगे! लड़कों ने किया ऐसा काम कि Video हुआ वायरल

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें लड़कों का एक ग्रुप और एक छोटा सा बंदर नजर आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कई सारे कमेंट भी किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है जहां सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लोग हर दिन कई सारे वीडियो को पोस्ट करते हैं और उसमें से जो वीडियो इंटरनेट वाली जनता को पसंद आ जाता है या फिर उनका ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है, उसका वायरल होना तो तय ही है। आपने भी तो अब तक खूब सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ऐसा कुछ आपने पहले नहीं देखा होगा। आइए फिर जानते हैं कि इस वीडियो में नया क्या है जिसके कारण वीडियो वायरल हुआ।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लड़कों का एक ग्रुप किसी ट्रैक पर हैं। वो शायद किसी किले पर चढ़ाई कर रहे हैं। इसी दौरान एक बंदर दिखता है जिसे देख वो सभी 'होय-होय' चिल्लाने और थोड़ा सा उछलने लगते हैं। अब उन्हें देख बंदर पहले तो हैरान होता है और अगले ही पल वो बंदर भी उन्हीं की तरह उछलने लगता है। लड़कों की नकल करते बंदर के कारण वीडियो वायरल हो गया क्योंकि लड़कों ने बंदर को डांस करने पर मजबूर कर दिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लड़कों के ग्रुप ने बंदर को डांस करवा दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये पक्का इंजीनियरिंग स्टूडेंट होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- वो डरा हुआ है सभी को देखकर। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या वाइब है। चौथे यूजर ने लिखा- बंदर नाच भी रहा है और वो डरा हुआ भी है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस फैशन को मैं क्या नाम दूं? बंदे की टी-शर्ट देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें वायरल Video

गरीब होने का दुख इस आदमी और बच्चों से ज्यादा कोई नहीं जानता होगा, Video सभी की आंखें कर देगा नम