1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डर सबको लगता है भइया, सड़क पर लड़कों ने कुछ ऐसा किया कि लोगों ने रास्ता ही बदल लिया

डर सबको लगता है भइया, सड़क पर लड़कों ने कुछ ऐसा किया कि लोगों ने रास्ता ही बदल लिया

दो लड़कों ने मिट्टी के कुछ छोटे मटकों पर लाल कपड़ा बांधकर उसे फेक टोटका बनाकर सड़क के बीच में रख दिया। इसके बाद जो कुछ भी हुआ उसे उन्होंने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और अब वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आजकल लोग अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करते हुए उसका वीडियो बनाते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। सोशल एक्सपेरिमेंट के तौर पर जो वीडियो बनाए जाते हैं, वो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। उन वीडियो को आपने भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखा ही होगा। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो काफी अलग है और उसे देखना तो बनता ही है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी शुरूआत में एक लड़के को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि क्या होगा अगर मैं सड़क के बीच में फेक टोटका रख दूं तो? इसके बाद वो और उसका दोस्त मिट्टी के कुछ छोटे मटकों पर लाल कपड़ा बांधते हैं और उसके बाद उसे सड़क के बीच में रख देते हैं। वहां से गुजरने वाले लोग उन मटकों को सड़क पर देखते हैं और अपना रास्ता बदल लेते हैं। वो लोग सड़क से उतरकर बगल से गुजरने लगते हैं। बाइक वाला हो या फिर कार वाला हो, हर कोई ऐसा ही करता है। सिर्फ एक शख्स ऐसा दिखता है जिसे इन चीजों पर विश्वास नहीं होता है और वो मटकों के बीच से निकल जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह वीडियो देखिए, लोगों में कितना अंधविश्वास भरा पड़ा है अपनी राय जरूर देना।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 38 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

From Assam to UK: 'ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट' में चमका असम का तारा, 8 साल की बच्ची ने मचाया गर्दा, देखें Video

इतनी सुंदर दुल्हन और मुंह में गुटखा, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान