1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन के गेट पर बैठे यात्रियों को मारते हुए युवकों ने बनवाया Video, रेलवे पुलिस ने सिखाया अच्छा सबक

ट्रेन के गेट पर बैठे यात्रियों को मारते हुए युवकों ने बनवाया Video, रेलवे पुलिस ने सिखाया अच्छा सबक

लोग रील बनाने के लिए कई बार कुछ ऐसा कर देते हैं कि बाद में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। ऐसा ही बिहार के दो युवकों के साथ हुआ। आइए आपको इस मामले के बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : X/@RPF_INDIA ट्रेन के गेट पर बैठे लोगों को मारता हुआ युवक

आज के समय में हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और डेटा की भी दिक्कत नहीं है तो लोग सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। कई सारे लोग ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करते है। वैसे तो रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं है मगर कई सारे लोग रील बनाने के चक्कर में कुछ भी करने लगते हैं और यही कारण है कि हमें सोशल मीडिया पर अतरंगी वीडियो देखने को मिलते हैं। कई सारे लोग अपनी रील के चक्कर में दूसरे लोगों को चोट पहुंचाने लगते हैं। ऐसा ही कुछ लोगों ने किया मगर उन्हें रेलवे पुलिस ने अच्छा सबक सिखाया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि किसी जगह पर एक ट्रेन गुजर रही है। वहां पर पटरी के किनारे कुछ लोग खड़े हैं और उन्होंने अपने हाथ में एक छड़ी रखी हुई है। वो उस छड़ी का इस्तेमाल लोगों को मारने के लिए कर रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि वो ट्रेन के गेट पर बैठे लोगों को उस छड़ी से मार रहे हैं। इस तरह उन्होंने वीडियो बनवाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मगर वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने कार्रवाई भी की है। अब पुलिस ने क्या एक्शन लिया है, वो जानने से पहले आप एक बार वीडियो को देखे लीजिए।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर रेलवे पुलिस ने ही पोस्ट किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में यह भी बताया कि क्या कार्रवाई की गई है। RPF ने बताया कि उन्होंने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है जो बिहार के नगरी हॉल्ट के पास ट्रेन के जाते समय यात्रियों पर हमला कर रहे थे। इसमें FIR दर्ज कर ली गई है और अन्य लोगों को भी खोजा जा रहा है। मामले में आगे की जांच हो रही है।

ये भी पढ़ें-

बंद कर दो ऐसा प्रैंक, लोगों की हंसी ही नहीं रुकती, आप भी देखें वायरल Video

दादी का अलग ही स्वैग है, Video देख आप भी हमारी बातों से हो जाएंगे सहमत