1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं मौत को दस्तक देना, रील के लिए अपनी जान को खतरे में डालते दिखे लड़के, Video वायरल

इसे कहते हैं मौत को दस्तक देना, रील के लिए अपनी जान को खतरे में डालते दिखे लड़के, Video वायरल

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको बताएगा कि रील के लिए कुछ लोग किस हद तक चले जाते हैं और वो अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

viral video, stunt, horrific video of stunt, viral news, trending video- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

रील बनाने का शौक आज के समय में अधिकतर लोगों को हो गया है। वो सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी कारण से हैं कि वो वीडियो बनाकर पोस्ट कर सकें। वैसे तो रील बनाने में कोई खराबी नहीं है। कई सारे लोगों की क्रिएटिविटी और उनके कंटेंट लिखने की काबिलियत उनके रील्स को देखकर ही पता चलती है मगर कई सारे लोग इसी रील के लिए अपनी जान को भी खतरे में डाल देते हैं और ऐसा करना तो बिल्कुल ही गलत है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपसे कुछ छिपा हुई नहीं होगा। आप अपने टाइमलाइन पर ऐसे कई वीडियो देखते होंगे जिसमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आए होंगे। अगर नहीं देखा है तो फिर अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लड़के सड़क पर रोलर स्केटिंग शूज पहनकर स्केटिंग कर रहे हैं मगर वो इसी दौरान वहां से गुजरती एक ट्रक के नीचे आकर वहां स्केटिंग करते हुए दिखाई देते हैं। वो पहियों के बिल्कुल पीछे ही नजर आते हैं। वीडियो में आगे नजर आता है कि उसमें से एक लड़का फिर बाहर निकल जाता है मगर सोचिए कि जब वो ट्रक के नीचे था उसी दौरान ट्रक वाला अगर रफ्तार कम कर देता या फिर ब्रेक लगा देता तो क्या होता। उन दोनों की जान खतरे में चली जाती मगर रील के आगे लोगों को अपनी जान की भी परवाह नहीं है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BhanuNand नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा करते हुए लोग कहीं मिले तो उन्हें जरूर समझाएं, जिंदगी बहुत अनमोल है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 76 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इन्हें समझाने की नहीं, चार लाठी की जरूरत है। दूसरे यूजर ने लिखा- एडवेंचर से करोड़ गुना बड़ा है जीवन। एक अन्य यूजर ने लिखा- समझने वाले लोग नहीं ये, इनको हम-आप खूब समझा लिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्कूल छोड़ भाग रहा था बच्चा, टीचर ने दौड़ाकर पकड़ा तो लगा रोने, Video देख ताजा हो गईं बचपन की यादें

विदेश में चल रहा था दीक्षांत समारोह, डिग्री लेने पहुंचे छात्र ने स्टेज से ही लगाए भगवान शंकर के जयकारे