1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुल्हन ने किया ऐसा जबरदस्त डांस कि Video हो गया जमकर वायरल, लोगों ने देखा तो किए खूब सारे कमेंट्स

दुल्हन ने किया ऐसा जबरदस्त डांस कि Video हो गया जमकर वायरल, लोगों ने देखा तो किए खूब सारे कमेंट्स

अभी सोशल मीडिया पर एक दुल्हन के डांस का वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए फिर आपको बताते हैं वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GK010200 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में कब क्या वायरल हो जाए, कोई इसका अंदाजा पहले से नहीं लगा सकता है। हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। लोग वीडियो को पोस्ट करते हैं और यह उम्मीद करते हैं कि उनका वीडियो वायरल हो जाएगा मगर सभी वीडियो वायरल नहीं होते हैं। सोशल मीडिया पर सिर्फ वही वीडियो वायरल होते हैं जो इंटरनेट पर बैठी जनता का ध्यान खींच लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने कई सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे और आपको अंदाजा लग गया होगा कि कैसे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, वो एक डांस वीडियो है। वायरल हो रहे वीडियो में एक दुल्हन नजर आ रही है और वो दुल्हन एक फिल्मी गाने पर डांस कर रही है। बता दें कि दुल्हन 'कयामत' गाने पर डांस कर रही है और वो बहुत ही शानदार डांस कर रही है। इस दौरान वहां कई बच्चे खड़े नजर आ रहे हैं और कुछ लड़के और महिलाएं भी वहां पर हैं। उन्हीं लोगों के बीच में दुल्हन डांस कर रही है। अब यह वीडियो कब और किस जगह का है, यह दुल्हन कौन है, यह सभी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर बता दें कि यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कई सारे लोगों ने इस वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @GK010200 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दुल्हन अभी घर पहुंची ही थी, सभी ने मुंह दिखाने के बदले डांस करने को कहा और उसके बाद जो नाची है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भौजी बहुत गजब नाच रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे यह तो बॉलीवुड वालो को भी फेल कर रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- खतरनाक दुल्हन है। एक और यूजर ने लिखा- क्या बात है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बच्चे ने अपनी परदादी के साथ बनाया प्यारा सा Video, वायरल हुआ तो लोगों के भी आए खूब कमेंट्स