1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'बेटा होने का असली फर्ज निभाया है भाई ने', वायरल Video देख आपका भी दिल हो जाएगा खुश

'बेटा होने का असली फर्ज निभाया है भाई ने', वायरल Video देख आपका भी दिल हो जाएगा खुश

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे जो कोई भी देखेगा उसके चेहरे पर एक मुस्कान जरूर आएगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया का यूज आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। लोग किसी और चीज के बिना रह सकते हैं मगर शायद ही वो सोशल मीडिया के बिना रह सकते हैं। आजकल तो बच्चे भी इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर एक से बढ़कर एक वायरल कंटेंट आते ही होंगे। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद दिल एकदम गार्डन-गार्डन हो जाता है मतलब खुशी होती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत कुछ तो नहीं है मगर जो भी है, वो दिल को खुश कर देने वाला है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी स्कूटी चलाते हुए जा रहा है। सर्दी का समय है तो उसने स्वेटर पहना हुआ है। वहीं स्कूटी पर पीछे शायद उस आदमी की मां बैठी हुई हैं जिन्होंने शॉल ओढ़ा हुआ है। उन्हें ठंड न लगे या फिर वो गिर न जाए इसके लिए उस आदमी ने एक हाथ से हैंडल संभाला हुआ और वहीं दूसरे हाथ से अपनी मां को पकड़ा हुआ है। इसी कारण वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'मैन ऑफ कल्चर' लिखा हुआ है और वीडियो के ऊपर 'बेटा होने का असली फर्ज निभाया है भाई ने' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरा मर्द समाज खुश हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई के लिए रिस्पेक्ट। वहीं कई यूजर्स ने दिल वाली इमोजी शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

कार की बोनट पर सोते कुत्ते को देख बंदे ने किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

'बची-खुची जिंदगी को भी रंगीन बनाने का इंतजाम कर रहे हैं चचा', नई-नवेली दुल्हन से शादी कर खिल उठा बुजुर्ग का चेहरा