1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिलाओं के बीच जबर मारपीट, खूब चले लाठी-डंडे; VIDEO हुआ वायरल

महिलाओं के बीच जबर मारपीट, खूब चले लाठी-डंडे; VIDEO हुआ वायरल

Khurja Clash Viral Video: बुलंदशहर के खुर्जा में दो पक्षों की महिलाओं के बीच में जबरदस्त मारपीट हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

bulandshahr women fight- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT बुलंदशहर में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है।

Bulandshahr Women Fight Video: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आबदानगर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान महिलाओं समेत एक आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। इसमें शामिल लोगों को काफी चोटें लगी हैं।

अपने पैसे मांगने पर हुआ विवाद

घायल इंतजार ने बताया कि उनका दूसरे पक्ष के साथ पुराने खेत से जुड़े पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि सामने वाले लोगों ने खेत के सफेदा काटकर पैसे ले लिए थे, जिन्हें वापस मांगने पर वे झगड़ा करने पर उतारू हो गए। पीड़ित के अनुसार, एक दिन पहले भी पैसे मांगे गए थे, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया और मारपीट में चार-पांच लोग घायल हो गए।

एक ही परिवार के लोगों में हुई मारपीट

सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि घटना का वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक ही परिवार के लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने हिरासत में लिए 4 लोग

खुर्जा पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों के 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट- वरुण शर्मा)

ये भी पढ़ें- VIDEO: चलते ट्रक में अचानक भीषण अग्निकांड, करीब 100 मीटर तक दौड़ता रहा जलता हुआ वाहन; 3 लोगों ने ऐसे बचाई जान