आज के समय में जितना कॉमन लोगों का स्मार्ट फोन चलाना है, उतना ही कॉमन लोगों का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना भी हो गया है। आपको बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जिन्हें टेक्नोलॉजी की नॉर्मल जानकारी है मगर फिर भी वो सोशल मीडिया से दूर हैं वरना आज के समय में क्या बच्चा, क्या यूथ और क्या बुजुर्ग, हर कोई आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएगा। आप भी शायद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप भी तमाम वीडियो और फोटो देखते ही होंगे जो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी स्कूटी चलाकर कहीं जा रहा है। लेकिन वो दूसरे लोगों की तरह नॉर्मल तरीके से स्कूटी नहीं चला रहा है बल्कि उसने अपने सिर पर बियर की बोतल को रखा हुआ है और वो बहुत सही तरीके से बैलेंस भी किया है। शख्स ने दोनों हाथों से हैंडल को संभाला हुआ है, आंखें सामने सड़क पर है और सिर पर बियर की बोतल एकदम सही से है। वीडियो को देखने के बाद यह समझ में नहीं आ रहा है कि यह सड़क का एड है, स्कूटी का है या फिर बंदा अपना टैलेंट दिखा रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desimojito नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में लिखा है, 'मान गए सर आपको।' वहीं वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'He ate Bobby Deol.' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वो तो ठीक है पर मैं ये सोच रहा हूं कि कोई इतना रिस्की कैसे हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- बियर बैलेंस। तीसरे यूजर ने लिखा- ये स्कूटर का एड है, सड़क का एड है या बियर का?
ये भी पढ़ें-
ये देखो प्यार में पड़ा आशिक ऐसा भी कर सकता है, वायरल Video देख नहीं रुकेगी हंसी
डर सबको लगता है भइया, सड़क पर लड़कों ने कुछ ऐसा किया कि लोगों ने रास्ता ही बदल लिया