1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुलिस थाने में तैनात है ये 'बकरा जवान', 13 साल से बिना वेतन-बिना वर्दी निभा रहा ड्यूटी, देखें Video

पुलिस थाने में तैनात है ये 'बकरा जवान', 13 साल से बिना वेतन-बिना वर्दी निभा रहा ड्यूटी, देखें Video

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस स्टेशन में तैनात 'बकरा जवान' वायरल हो रहा है। ये बकरा बीते 13 साल से बिना वेतन-बिना वर्दी के पुलिस थाने में ड्यूटी निभा रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

chhattisgarh balrampur Police station goat employee- India TV Hindi
Image Source : REPORTER बलरामपुर में पुलिस थाने पर तैनात बकरा।

पशुओं की वफादारी के कई मामले अक्सर सुनने में आते रहते हैं। हालांकि, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है। यहं एक बकरा पुलिस स्टेशन में 13 साल से बिना वेतन ड्यूटी निभा रहा है। ये बकरा परेड में पुलिस के साथ होता है, ये गश्ती पर भी जाता है और बलरामपुर पुलिस का खास सिपाही है। इसकी गिनती थाने के सबसे वफादार जवान के रूप में की जाती है। आइए जानते हैं ये पूरा मामला।

13 सालों से थाने में मौजूद है बकरा

मनुष्य और जानवरों के बीच की दोस्ती की कई कहानियां आपने सुनी होंगी, लेकिन बलरामपुर जिले के चांदो थाना की ये कहानी कुछ अलग है। यहां एक बकरा पिछले 13 वर्षों से पुलिस विभाग में निःशुल्क सेवा दे रहा है। यह बकरा पुलिस जवानों के साथ परेड में खड़ा होता है, गश्त पर जाता है और मार्केट ड्यूटी भी निभाता है। बलरामपुर जिले के चांदो थाने में पुलिस जवानों के बीच एक खास सदस्य पिछले 13 सालों से मौजूद है। ये है थाने का बकरा जवान जो बिना किसी वेतन के अपनी ड्यूटी निभा रहा है। पुलिस लाइन में जहां आमतौर पर प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड देखने को मिलता है, वहीं चांदो थाना एक बकरे की वजह से सुर्खियों में है।

पुलिस परिवार का हिस्सा कैसे बना बकरा?

बताया जाता है कि करीब 13 साल पहले इस बकरे को एक पार्टी के लिए थाने लाया गया था और तत्कालीन थाना प्रभारी को भेंट किया गया था। कुछ समय बाद थाना प्रभारी का तबादला हो गया, लेकिन बकरा यहीं रह गया। इसके बाद जो भी थाना प्रभारी आया, उसने इसकी मासूमियत और चंचलता को देखकर इसे थाने का सदस्य बना लिया। धीरे-धीरे यह बकरा पुलिस परिवार का हिस्सा बन गया।

मार्केट का भ्रमण भी करता है बकरा

अब हालात ये हैं कि यह बकरा जवानों के साथ परेड में खड़ा होता है, जंगलों में गश्त पर भी जाता है और सप्ताह में दो दिन लगने वाले बाजार के दौरान खुद थाने से निकलकर मार्केट का भ्रमण कर वापस समय पर थाने पहुंच जाता है। बकरा शाम होते ही मोर्चे पर खड़ा होकर मोर्चा भी संभलता है। मजेदार बात तो ये है कि थाने में आने वाले नए थाना प्रभारी को भी जैसे इसकी अनौपचारिक अनुमति लेनी पड़ती है। (रिपोर्ट: सिकंदर खान)

ये भी पढ़ें- मोबाइल की बैट्री चबाते समय मुंह पर हुआ जोरदार विस्फोट, लड़के का ये Viral Video देख सचमुच कांप जाएंगे

मुंबई पुलिस का दोस्त बना क्यूट सा DOG 'पाइरेट', दिल जीत लेने वाला Video हो रहा Viral