1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चे मासूम होते हैं मगर इतने? वायरल हो रहे Video को जरा आप भी देखें, लोगों ने भी दिया रिएक्शन

बच्चे मासूम होते हैं मगर इतने? वायरल हो रहे Video को जरा आप भी देखें, लोगों ने भी दिया रिएक्शन

एक बच्चे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो को और बच्चे को देखेंगे तो खुद कहेंगे कि इतना मासूम बच्चा अब तक नहीं देखा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MEMECREAKER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियां ऐसी हैं जहां आपको सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग कंटेंट देखने को मिलता ही रहता है। आपके पास मौजूद खाली समय खत्म हो सकता है, आपका डेटा खत्म हो सकता या फिर दिन खत्म हो जाएगा मगर कंटेंट कभी भी खत्म नहीं होगा। आप जितना स्क्रोल करेंगे, आपको उतने ही पोस्ट देखने को मिलेंगे। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको यह तो पता ही होगा। इसके साथ ही आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बहुत सारे बच्चे कार्पेट पर बैठे हुए हैं और वहां प्रार्थना हो रही है। तभी टीचर जिसने वीडियो बनाया है, उसकी नजर एक बच्चे पर पड़ती है जिसकी आंखें खुली हैं। अब वो टीचर उसे उंगली से इशारा करते हुए आंखें बंद करने के लिए बोलती हैं मगर बच्चे को समझ में नहीं आता है कि वो क्या बोल रहीं है और बच्चा टीचर की तरह ही उंगली हिलाने लगता है। कुछ देर बाद जब टीचर ने अपनी उंगली को आंखों पर रखकर आंख बंद करने का इशारा किया होगा तो बच्चा उसी तरह से अपनी आंखों पर उंगली रखकर आंखें बंद कर लेता है और इसी मासूमियत के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MemeCreaker नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'मासूमियत ऑन पीक।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अंत कमाल का था। दूसरे यूजर ने लिखा- ऑ कितना प्यारा है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह बहुत फनी है। चौथे यूजर ने लिखा- बच्चे दिल के अच्छे। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Video: पानी के बहाव में बहने ही वाला था शख्स, तभी स्विगी और जोमैटो वालों ने कर दिया कमाल

यह तो बहुत गजब का इंजीनियर लग रहा है! भाई की यूनिक बाइक देख आप भी हो जाएंगे दंग