1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छोले-कुलचे ने बताई अपने महीने की कमाई और Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

छोले-कुलचे ने बताई अपने महीने की कमाई और Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें छोला-कुलचा बेचने वाला शख्स अपने महीने की कमाई बताता है और उसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि उसने कितनी कमाई बताई।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/BYKOMAL_RAW वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोगों को वो सब देखने को मिलता है जो लोगों ने सोचा तक नहीं होता है और ऐसे ही कंटेंट काफी वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और डेली कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर हर रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो आता ही होगा जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देता है। हर रोज कोई न कोई एक ऐसा वीडियो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स नजर आता है जो छोले-कुलचे बेचता है। अब वीडियो बनाने वाली लड़की ने उससे उसकी कमाई पूछी तो उसने बताया कि वो महीने का 1 लाख 50 हजार कमाता है। इसके बाद लड़की पूछती है कि आप एक दिन का 5 हजार कमाते हो तो वो सिर हिलाकर हां बोलता है। इसके बाद वो लड़की बोलती है कि उसकी सैलरी तो बताने के भी लायक नहीं है। इतना बोलने के बाद वो मजाक करने लगाती है कि मैं भी यहां ठेली लगा लूं मगर वीडियो शख्स की कमाई के कारण ही वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर bykomal_raw नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'रेड़ी लगाने से क्या हो जाएगा, जो ऐसा सोचते हैं प्लीज सोच बदल दें इसे देखकर कर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद खूब सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- उससे शादी कर लो। दूसरे यूजर ने लिखा- अब नजर लगने वाली है इसकी। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे भी रख लो साथ में। वहीं एक यूजर ने लिखा कि 5 हजार की पूरी दुकानदारी करता होगा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये जुगाड़ भी बड़े कमाल का है, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए