आज के समय में सोशल मीडिया लोगों को मनोरंजन का एक बहुत ही बढ़िया साधन बन गया है और लोग जब भी बोर होते हैं तो वो सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच ही जाते हैं जहां उन्हें कई सारे वीडियो दिखते हैं। सोशल मीडिया पर दिखने वाले कंटेंट काफी छोटे होते हैं तो 10-15 मिनट में यूजर कई वीडियो को देख लेता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी हर रोज कुछ देर तो एक्टिव रहते ही होंगे और तरह-तरह के कंटेंट भी देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें बुजुर्ग शख्स सफाई कर रहा है तो वहीं उनकी पत्नी उन्हें सपोर्ट दे रही हैं। मगर हैरानी यह देखकर हुई कि वो सफाई कर रहे हैं। दरअसल ये कपल अपने इमारत की बाहरी दीवार पर सफाई कर रहे हैं। इसके लिए बुजुर्ग शख्स बालकनी के ऊपर लगे ग्रीन अवनिंग पर खड़ा है और वैक्यूम क्लीन से सफाई कर रहा है। वहीं उसकी पत्नी उसे पीछे से पकड़े हुए है। इस दौरान वहां किसी भी तरह की सेफ्टी का ध्यान नहीं रखा गया जो काफी खतरनाक है और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @jamir1919 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आंटी जी का ट्रस्ट लेवल 100% है लेकिन सेफ्टी प्रोटोकॉल -1000% है। vacuum cleaner से कपड़े का शेड साफ करने की ऐसी जिद कभी नहीं देखी भाई, देखकर ही चक्कर आ रहे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- खतरों का खिलाड़ी है। दूसरे यूजर ने लिखा- सफाई ऐसे करनी चाहिए की दोबारा गंदगी भी सोच में पड़ जाए कि कहां जाकर बैठना है। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है दादी को खतरों का खिलाड़ी बनना है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये जुगाड़ भी बड़े कमाल का है, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए