1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाईसाहब ये किस फील्ड में आ गए आप! प्रोफेसर का डांस VIDEO देख आप खुद कहेंगे ये बात

भाईसाहब ये किस फील्ड में आ गए आप! प्रोफेसर का डांस VIDEO देख आप खुद कहेंगे ये बात

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे पोस्ट दिख जाते हैं कि जिनसे नजर नहीं हटती। अभी भी एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

प्रोफेसर का डांस वीडियो वायरल।- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/GATALBUM प्रोफेसर का डांस वीडियो वायरल।

हर दिन सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की चीजें पोस्ट करते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी कई तरह के पोस्ट आते होंगे। कभी मजेदार और हैरान करने वाले वीडियो नजर आते हैं तो कभी एक से बढ़कर एक तस्वीरें दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन वीडियो और फोटोज पर लोगों के मजेदार कमेंट भी देखने को मिलते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किसी कॉलेज के प्रोफेसर को डांस करते हुए देखा जा सकता है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं और उसके बाद आपको लोगों के रिएक्शन बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो इंस्टाग्राम का है। इस वीडियो में एक शख्स को स्टेज पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं वीडियो में डांस कर रहा शख्स कॉलेज का प्रोफेसर बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रोफेसर साहब का जूता भी डांस करने के दौरान निकल जाता है, लेकिन फिर भी डांस नहीं बंद होता है। इसके बाद प्रोफेसर साहब ने दूसरा जूता भी निकाल दिया और फिर जमकर डांस किया। उन्होंने 'मुकाबला' गाने पर डांस किया, जो कि सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे इंस्टाग्राम पर @gatalbum नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को लाखों लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- ब्रो चूज रॉन्ग प्रोफेशन। दूसरे यूजर ने लिखा- बॉर्न टू बी डांसर बट फोर्स टू बी टीचर। तीसरे यूजर ने लिखा- उम्र मायने नहीं रखती। एक अन्य यूजर ने लिखा- प्रोफेसर नहीं, माइकल जैक्सन।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।