Viral News Latest: हमारी धरती पर कुदरत के कुछ ऐसे करिश्मे हैं, जिन्हें देखकर हर कोई अचंभे में पड़ जाता है कि ऐसा सच कैसे हो सकता है। यही बात दुनिया के इस क्रिएचर के लिए कही जा सकती है। अगर किसी इंसान या अन्य प्राणी का सिर काट दिया जाए तो कुछ ही पलों में उसकी मौत हो जाएगी। लेकिन यह क्रिएचर बाकियों से अलग है। अगर इसका सिर काट दिया जाए तो भी यह कई दिनों तक जिंदा रह सकता है। इसके पीछे उसके शरीर की बनावट है जो सिर कटने के बाद भी कई दिनों तक जिंदा रख लेती है। जानिए धरती पर ऐसा कौन सा स्पेशल क्रिएचर है।
सिर कटने के बाद तुरंत क्यों नहीं मरता ये क्रिएचर?
जान लें कि पूरी दुनिया में कॉकरोच ही ऐसा जीव है जो सिर कटने के बाद भी तुरंत नहीं मरता है और कई दिनों तक जिंदा रह सकता है। कॉकरोच का न मरना उसकी कमाल की शारीरिक संरचना की वजह से होता है। दरअसल, कॉकरोट मुंह या नाक से बाकी जीवों की तरह सांस नहीं लेता है। वह शरीर के छोटे-छोटे छिद्रों यानी Spiracles से सांस लेता है।
क्यों खास है कॉकरोच के शरीर की बनावट?
कमाल की बात है कि कॉकरोच का नर्वस सिस्टम उसके सिर के बजाय पूरी बॉडी में फैला होता है। नतीजा ये कि कॉकरोच सिर कटने के बाद कई दिनों तक जिंदा तो रह सकता है लेकिन बाद में भूख और प्यास की वजह से मर जाता है। सिर कटने के बाद बुरी तरह उसे मौत मिलती है।
बिना खाना-पानी कितने दिन जिंदा रहने की क्षमता?
कॉकरोच एक हफ्ते या उससे ज्यादा वक्त तक बिना सिर के जिंदा रह सकता है, क्योंकि वे कम एनर्जी का इस्तेमाल करते हैं और बिना खाए लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं। हालांकि, अगर सिर कट जाए तो आखिर में सिर्फ भूख-प्यास से मर जाते हैं। हालांकि, कॉकरोच किसी भी तरह से अमर नहीं हैं। वे खाने-पीने के बिना मर जाते हैं क्योंकि वे बिना सिर खा या पी नहीं सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
इस देश में मिला दुनिया का सबसे लंबा सांप, VIDEO देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश