इस दुनिया में जिस तरह से मां और बेटे का रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है, जिस तरह बेटे मां के दिल के टुकड़े होते हैं ठीक उसी तरह पिता के दिल के सबसे करीब उनकी बेटियां होती हैं। बाप और बेटी का रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है और उनका बॉन्ड भी बहुत गजब का होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई वीडियो भी देखे होंगे जिन्होंने बताया होगा कि एक बाप और बेटी का रिश्ता कैसा होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या दिख गया कि ये इनता वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं या फिर अलग-अलग देश की फिल्में और सीरीज देखते हैं तो फिर कोरियन फिल्में और सीरीज भी देखी होंगी। अगर नहीं भी देखा है तो फिर सोशल मीडिया पर कोरियन हार्ट देखा हो होगा। अंगूठे और पहली उंगली को मिलाकर यह बनता है। वीडियो में दिखता है कि बेटी ट्रेन में चढ़ चुकी है और वो अपने पिता को कोरियन हार्ट का इशारा करती है। अब यह देख पिता को लगता है कि वो पैसे मांग रही है और पिता तुरंत ही 500 रुपए निकालकर अपनी बेटी को दे देते हैं। ऐसा भोला बाप शायद ही हमें आगे के जमाने में देखने को मिलेगा और इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक बाप अपने बच्चों के लिए सब कुछ करता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 24 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पिता हमेशा अपनी बेटियों के दिल के करीब होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये वीडियो देखकर मैं भावुक हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- पिता असली हीरो होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये बहुत प्यारा वीडियो है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस घर की खिड़कियां देख आपका दिमाग घूम जाएगा, Video देखना तो बनता है
शादी में शामिल होने गए अंकल जी ने कह दी इतनी गहरी बात कि Video ही हो गया वायरल, आप भी देखिए