1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सामान डिलीवर करने के बाद डिलीवरी बॉय ने की चोरी, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

सामान डिलीवर करने के बाद डिलीवरी बॉय ने की चोरी, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि कैसे एक डिलीवरी बॉय जो कुछ सामान देने आया था, उसने कुछ चोरी की और फिर वहां से फरार हो गया। आइए आपको भी विस्तार से सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सबसे ज्यादा कंटेंट हंसी-मजाक के पोस्ट होते हैं और लोग भी यही सब देखने के लिए सोशल मीडिया पर आते हैं मगर इन वीडियो के अलावा जुगाड़, लोगों की बेवकूफी भर हरकत जैसे स्टंट, बच्चों के प्यारे कारनामे और कई बार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई कुछ घटनाएं भी वायरल हो जाती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी हर तरह के वीडियो देखे ही होंगे क्योंकि सब कुछ अलग-अलग समय पर वायरल होता रहता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डिलीवरी बॉय का कारनामा देखने को मिला। आइए आपको भी यह सब बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो पूरा 3 मिनट 41 सेकंड का है। वीडियो में नजर आता है कि एक डिलीवरी बॉय कुछ सामान लेकर एक फ्लैट के बाहर पहुंचता है। इसके बाद वो घर का दरवाजा खुलने का इंतजार करता है। इस दौरान वो वहां टहलता हुआ नजर आता है। कुछ देर इसी तरह टहलने के बाद वो दरवाजा थोड़ा सा खोलता है और जो सामान लेकर आया था, उसे अंदर रख देता है। इसके बाद वो वहां से जाता नहीं बल्कि कुछ देर रुकता है। इसके बाद वो वहां बाहर रखे जूते उठाता है और अपने थैले में रखकर वहां से निकल जाता है। अभी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके साथ कैप्शन में मामले की जानकारी दी गई है। कैप्शन में लिखा है, 
'15 जून को स्विगी इंस्टामार्ट के एक डिलीवरी बॉय ने सामान डिलीवर करने के तुरंत बाद एक व्यक्ति के जूते चुरा लिए और भाग गया; यह घटना CCTV में कैद हो गई।' आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- गरीब डिलीवरी बॉय। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं जबरदस्त इन्वेस्टमेंट; 500 रुपये का राशन मंगवाया और डिलीवरी वाले को 5000 रुपये के जूते गंवा दिए।

आपको बता दें कि इसपर स्विगी केयर्स की तरफ से भी रिप्लाई आया है। उसमें लिखा है, 'नमस्ते, हम समझते हैं कि यह स्थिति कितनी परेशान करने वाली हो सकती है और हम इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले रहे हैं। हम चाहते हैं कि इस मामले की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा की जाए। कृपया हमें DM के ज़रिए ऑर्डर ID या कोई भी जरूरी जानकारी दें ताकि हम मामले की जांच कर सकें और आगे की जानकारी दे पाएं।'

यहां देखें वह रिप्लाई

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक बेवकूफी बन गई हादसे का कारण, वायरल Video देख आप समझ जाएंगे सब कुछ

मैच देखने गई बहू सोशल मीडिया पर हो गई वायरल, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट