1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आप में है ऐसी बार्गेनिंग स्किल? अभी वायरल हो रहा है एक गजब का Video, आप भी देखिए

क्या आप में है ऐसी बार्गेनिंग स्किल? अभी वायरल हो रहा है एक गजब का Video, आप भी देखिए

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की किताब खरीदती है। इसके लिए वो जैसी बार्गेनिंग करती है, वो आपको भी देखना चाहिए। आइए फिर आपको उसी वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@IMMEMESUPPLIER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और जो वीडियो सबसे हटके होता है या फिर लोगों ने पहली बार देखा होता है, उसका वायरल होना तय होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जो वायरल हुए होंगे और कई वायरल वीडियो तो आपको अब तक याद होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है और वो वीडियो सिर्फ 27 सेकंड का है जिसमें एक लड़की के पास किताब बेचने वाला लड़का आता है और उससे किताब खरीदने के लिए लड़की जिस तरह से बार्गेनिंग करती है, उसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है। वो लड़की उस लड़के से पूछती है कि किताब कितने की है तो वो बताता है कि किताब 250 का है। यह सुनने के बाद वो बोलती है कि वो 50 रुपए देगी और फिर शुरू होती है बार्गेनिंग। किताब बेचने वाला लड़का 250 से 230, फिर 220, फिर 200 पर आता है। इसके बाद वो लड़का 150 और 100 पर भी आ जाता है मगर वो लड़की 50 रुपए से एक रुपए भी आगे नहीं बढ़ती है और अंत में वो लड़की 50 में ही किताब लेती है। अंत में लड़का हारकर 50 पर आ ही जाता है और लड़की बार्गेनिंग में जीत जाती है। इसी कारण वीडियो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हम से तो ऐसा नहीं होता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है मगर इस अकाउंट के कमेंट सेक्शन में सिर्फ एक ही कमेंट है। वो एक कमेंट करने वाले यूजर ने लिखा है, 'वाह क्या सीन है।' अब यह वीडियो कब का है, यह तो नहीं पता मगर अभी वायरल हो रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक चाचा ने पहना ऐसा कुर्ता कि Video हो गया वायरल, जरा आप भी देखिए