कई सारी चीजें ऐसी होती हैं जो हर रोज हमारी आंखों के सामने से होकर गुजरती हैं या फिर वो चीज हमारे पास ही होती है और हमें उसके बारे में वही चीज नहीं पता होती है जो बहुत बेसिक होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उसके बारे में कभी किसी ने सवाल नहीं पूछा होता है या फिर हमारे दिमाग में ही उससे जुड़ा सवाल नहीं आता है और जब कोई उसके बारे में सवाल पूछता है तो अपना दिमाग भी हिट करता है कि हां यार, ये तो मैंने सोचा ही नहीं था। आज हम आपके लिए कुछ ऐसा ही लेकर आए हैं।
TVS का पूरा नाम क्या है?
बाइक एक ऐसा वाहन है जिन्हें चलाना लड़कों को बहुत पसंद होता है। वहीं कई लड़कियां भी बाइक बहुत ही अच्छे से चलाते हुए सड़क पर नजर आती हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि हर कोई बाइक चलाना पसंद करता है। आप भी बाइक चलाते ही होंगे। अब जो लोग बाइक चलाते हैं, उन्होंने TVS का नाम तो सुना ही होगा। कई लोग इसी कंपनी की बाइक यूज करते होंगे लेकिन क्या आप इसका पूरा नाम जानते हैं? शायद ही कोई इसका पूरा नाम जानता होगा क्योंकि किसी ने सोचा ही नहीं होगा। आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। TVS का पूरा नाम Thirukkurungudi Vengaram Sundram है जो TVS ग्रुप के फाउंडर के नाम पर है। TVS ग्रुप के फाउंडर का नाम तिरुक्कुरंगुडी वेंगाराम सुंदरम अयंगर है।
BMW का पूरा नाम भी नहीं जानते होंगे आप
आइए अब आपको एक मशहूर कार कंपनी का पूरा नाम बताते हैं। BMW एक ऐसी कार कंपनी है जिसकी गाड़ियां भले ही हर कोई खरीद नहीं पाता है मगर इसका नाम हर किसी को पता होता है। लोगों को जो बात पता नहीं होगी, वो है इसका पूरा नाम। आपको बता दें कि BMW का पूरा नाम Bayerische Motoren Werke है। यह एक जर्मनी नाम है। वहीं इंग्लिश में इसका पूरा नाम Bavarian Motor Works है। अब आपको दो अलग-अलग मशहूर कंपनियों के नाम का फूल फॉर्म पता चल गया है।
नोट: इस आर्टिकल में आपको अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर जानकारी दी गई है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस देश में मिला दुनिया का सबसे लंबा सांप, VIDEO देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
Audi और Lamborghini समेत कई महंगी गाड़ियों की मालिक है बस ये एक कंपनी, नाम कर देगा हैरान