1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'ट्रंप चाचा' का तो बहुत बुरा वाला कटा है, अब लोग भी Meme बनाकर ले रहे हैं मजे

'ट्रंप चाचा' का तो बहुत बुरा वाला कटा है, अब लोग भी Meme बनाकर ले रहे हैं मजे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला और इस फैसले से भारत के लोग बड़े खुश हैं। ट्रंप को शांति के लिए नोबेल नहीं मिला मगर भारत के लोगों को शांति जरूर मिली ही और वो चीज वायरल हो रहे मीम में देखने को मिल रही है।

Donald Trump, Nobel Peace Prize 2025- India TV Hindi
Image Source : X/@THEPRAYAGTIWARI डोनाल्ट ट्रंप पर लोग बना रहे हैं मीम

इस दुनिया में नोबेल शांति पुरस्कार कोॉ सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है और इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस पुरस्कार के लिए बहुत ही बेचैन थे। इसके लिए उन्होंने अपनी कुछ विदेश नीतियों की तारीफ भी की ताकि उन्हें यह नोबेल शांति पुरस्कार मिल जाए मगर आज जब इस पुरस्कार का एलान हुआ तो उनका सपना टूट गया या फिर यूं कहें कि ट्रंप का दिल टूट गया। अब उनके मन में इसके बाद से क्या चल रहा है, यह तो वही जानते हैं मगर भारतीय लोगों के मन में क्या चल रहा है, वो मीम्स के जरिए पता चल गया। आइए आपको भी कुछ ऐसे मजेदार मीम्स दिखाते हैं जो लोग ट्रंप पर बना रहे हैं।

1. नोबेल प्राइज कमेटी से ट्रंप

पहला मीम अभिनव अरोड़ा के चेहरे पर ट्रंप का चेहरा लगाकर बनाया गया है और लिखा है, 'सच्चाई छुपाई गई अफवाह उड़ाई गई, बात कुछ और थी, बताई कुछ और गई।' यह लाइन लिखकर मीम बना है कि ट्रंप अब नोबेल प्राइज कमेटी को यही बोल रहे होंगे।

2. मेरे साथ अन्याय हुआ है

दूसरा मीम राजीव तलवार के वीडियो का इस्तेमाल करके बनाया गया है। उसका एक वीडियो खूब वायरल होता है जिसमें वो बोलता है, 'मेरे साथ अन्याय हुआ है।' इसी वीडियो को लेकर मीम बना है कि ट्रंप का यही हाल है।

3. पैरेलल यूनिवर्स

अगला मीम ट्रंप की फोटो को लेकर बनाया गया है जिसमें उनके हाथ में नोबेल का मेडल है। इस फोटो को शेयर करते हुए बताया है कि पैरेलल यूनिवर्स में नोबेल पीस प्राइज जीतने पर ट्रंप को बधाई।

4. वो रात अपन 2 बजे तक पिया

आप सभी ने संजय दत्त की फिल्म के एक सीन पर बना मीम कई बार देखा होगा जिसमें लिखा आता है, 'वो रात अपन 2 बजे तक पिया।' ट्रंप की स्थिति को इसी से जोड़ा गया है।

यहां देखें कुछ और भी मीम्स

ये भी पढ़ें-

नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान होते ही टूटा ट्रंप का सपना, जानें किसे मिला इस बार का 'पीस प्राइज'