1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ड्राइवर समाज को इन्हें अपना गुरु बना लेना चाहिए, इनका कंट्रोल देख खुली रह जाएंगी आंखें

ड्राइवर समाज को इन्हें अपना गुरु बना लेना चाहिए, इनका कंट्रोल देख खुली रह जाएंगी आंखें

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली रह जाएंगी और साथ में आप वीडियो को लाइक भी करेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/PRAKASHSINGHCHANDRA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल आज के समय में लगभग हर कोई कर रहा है। कुछ लोग अपने तस्वीरों को पोस्ट करते हैं तो कुछ लोग रील बनाकर सोशल मीडियो पर पोस्ट करते हैं। वहीं कई सारे लोग जैसे ही कुछ मजेदार या फिर अनोखा देख लेते हैं तो वो उसे पोस्ट कर देते हैं। अब जब ऐसे पोस्ट जो अतरंगी या फिर यूनिक होते हैं, वो बहुत सारे लोगों का ध्यान खींच लेते हैं तो फिर उनका वायरल होना तय है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक गाड़ी बैक करते हुए एक स्लोप पर चढ़ती है और उसके बाद दूसरी गाड़ी आगे की तरफ जाते हुए उसी स्लोप पर चढ़ती है। अब यहां से असली खेल शुरू होता है। दरअसल एक ऊंचाई पर See-Saw लगा हुआ है और अब एक गाड़ी जो बैक करते हुए चढ़ी थी वो तो एक एंड पर जाकर रुक जाती है और दूसरी गाड़ी उसपर चढ़ने के बाद आगे-पीछे होते हुए तब तक नहीं रुकती जब तक बैलेंस नहीं हो जाता है और वो गाड़ी जब आगे-पीछे होती है तो देखने वाले की धड़कनें भी तेज हो जाती है कि ये कहीं गिर न जाए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर prakashsinghchandra नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- व्हाइट गाड़ी वाले का सुपर फास्ट बैलेंस था। दूसरे यूजर ने लिखा- गियर कितने फास्ट चेंज कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- कलेजा में दम होना चाहिए, हर काम सफल होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत शानदार भैया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

'कर्म करने जाते हैं कांड हो जाता है...' इन लड़कों की Cooking Skill देख बोले यूजर्स, Viral हो रहा खतरनाक Video

Netflix देखते हुए ऑफिस में गुलछर्रे उड़ा रहे थे कर्मचारी, अचानक दिखा कैमरा और उसके बाद जो हुआ...Video Viral