1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार चालक का बिगड़ा बैलेंस तो सीधे घर में घुसा दी गाड़ी, महिला की बाल-बाल बची जान, देखें Video

कार चालक का बिगड़ा बैलेंस तो सीधे घर में घुसा दी गाड़ी, महिला की बाल-बाल बची जान, देखें Video

एक वीडियो अभी सामने आया है जिसे देखने के बाद आप यही कहेंगे कि ऐसे हेवी ड्राइवर से भगवान ही बचा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

घर के अंदर घुस गई कार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT घर के अंदर घुस गई कार

इंसान यह सोचकर अपने लिए घर बनाता है कि वो उसके अंदर सुरक्षित रहेगा। बारिश से बचेगा, धूप से बचेगा, आंधी से बचेगा और बाहरी खतरों से भी इंसान अपने घर के अंदर सुरक्षित रहेगा मगर कई बार कुछ लोग खतरा बनकर सीधे घर के अंदर ही एंट्री मार देते हैं। कभी कोई जानवर घर के अंदर घुस जाता है तो कभी जंगली जानवर किसी के फ्लैट में घुस जाता है। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं और अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक बहुत ही खतरनाक ड्राइवर के कारण एक महिला की जान खतरे में आ गई थी। आइए आपको आराम से बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

सामने आए वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक सोसाइटी के अंदर का मालूम होता है। वीडियो में दिखता है कि कार मेन गेट से अंदर आती है मगर तभी ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो उस कार को लेकर एक घर में घुस जाता है। उस घर के दरवाजे को तोड़कर वो घर के अंदर पहुंच जाता है। घर के अंदर एक महिला लेटी हुई थी जिसके काफी करीब जाकर वो कार रुकी। अगर कार नहीं रुकती तो महिला की जान भी जा सकती थी। राहत की बात है कि महिला को कुछ नहीं हुआ मगर वहां कई सारे सामान टूट गए। यह पूरा मामला दिल्ली के रोहिणी इलाके का है।

यहां देखें वह वीडियो

कल टैंकर में भिड़ गई थी तेज रफ्तार कार

कल यानी 25 नवंबर को भी एक हादसे की खबर सामने आई थी जो ओडिशा के कटक की थी। मंगलवार तड़के चौद्वार इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, एक टैंकर जाजपुर से कटक की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी ओर पहुंच गई। कार के डिवाइडर पार करते ही सामने से आ रहा एक टैंकर कार से भीषण रूप से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के समय कार में पांच लोग सवार थे। इसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को गंभीर हालत में SCB मेडिकल कॉलेज, कटक में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें-

सारा मोटिवेशन एक तरफ और ये वाला एक तरफ, वायरल पोस्टर देख किसी की हंसी नहीं रुकेगी