1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टिर्री का तो अलग ही दबदबा चल रहा है, आप भी देख लीजिए वायरल Video

टिर्री का तो अलग ही दबदबा चल रहा है, आप भी देख लीजिए वायरल Video

आजकल सोशल मीडिया पर टिर्री यानी ई-रिक्शा के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग अलग-अलग वीडियो बनाकर ई-रिक्शा को ट्रोल कर रहे हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ पोस्ट न होता हो और कुछ वायरल न होता हो। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं और उन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि आजकल लोग ई-रिक्शा के अलग-अलग वीडियो बनाकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हर कोई अपने तरीके से ट्रोल करते हुए वीडियो बना रहा है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क पर एक ऑडी कार जा रही है। लेकिन कुछ ही देर बाद नजर आता है कि वो कार रस्सी से बंधी हुई है और उस कार को एक ई-रिक्शा से बांधा हुआ है और वही ई-रिक्शा उसे खींचते हुए लेकर जा रही है। आज तक शायद ही किसी ने देखा होगा कि ऑडी जैसी महंगी कार को कोई ई-रिक्शा से खींचकर ले जाया जा रहा है। इसका एक शख्स ने वीडियो बना लिया। उसने ई-रिक्शा को ट्रोल करने के लिए ही वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर meerut11_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 35 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- टिर्री के सामने थार भी फेल है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुसीबत में गरीब ही साथ देता है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऑडी वाला भी 10 रुपये में जा रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कुछ तो बात है टिर्री में।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक लड़की को इम्प्रेस करने गया था मगर 4 के सामने पोपट हो गया, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

ऐसे प्रतिभावान ड्राइवर से तो भगवान ही बचाए, वायरल Video को आप भी देख लीजिए