1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती ट्रेन से ट्रैक पर कूड़ा फेंकते दिखा कर्मचारी, Video हुआ वायरल तो रेलवे ने लिया यह बड़ा एक्शन

चलती ट्रेन से ट्रैक पर कूड़ा फेंकते दिखा कर्मचारी, Video हुआ वायरल तो रेलवे ने लिया यह बड़ा एक्शन

एक कर्मचारी ने ऐसी हरकत की जो किसी ने उम्मीद नहीं किया होगा। उस शख्स ने चलती ट्रेन से कूड़ा उठाकर ट्रैक पर फेंक दिया। उसे इस बात का भी डर नहीं था कि लोग उसका वीडियो बना रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में आज भी लाखों लोग ऐसे हैं जो ट्रेन से सफर करते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचते हैं। अब जिस परिवहन से हम लोग सफर करते हैं उसे पूरी तरह से साफ रखना भी तो जरूरी है। ट्रेन और ट्रेन की ट्रैक दोनों पूरी तरह से साफ होनी चाहिए। भारतीय रेलवे ने हर ट्रेन सभी कोच में कूड़ेदान लगवाया है ताकि लोग अपनी सीट पर गंदगी न छोड़े या फिर चलती ट्रेन से ट्रैक पर उस कूड़े को न फेंके। लेकिन सोचिए जब रेलवे में काम करने वाला शख्स ही इस नियम को तोड़ दे और चलती ट्रेन से ट्रैक पर कूड़ा फेंकने लगे तो क्या होगा। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स कूड़ेदान से कूड़ा और गंदगी निकालकर उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंकता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है, 'ये अंकल सारा कूड़ा बाहर फेंकते हुए ट्रैक पर।' वहां मौजूद दूसरे लोग भी उसे रुकने के लिए बोलते हैं। वो पूछते भी हैं कि फिर यहां पर कूड़ेदान क्यों रखा हुआ है लेकिन उस आदमी को फर्क तक नहीं पड़ता है। एक शख्स को जवाब देते हुए वो कहते हैं, 'रात में भर गया खाली कहां करेंगे।' वीडियो की शुरुआत में भी वो कर्मचारी कहते हैं, 'फिर इसको कहां फेकेंगे।'

यहां देखें वायरल वीडियो

रेलवे ने लिया बड़ एक्शन

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर कार्रवाई करने की मांग की थी। अब रेलवे ने इस शख्स पर कार्रवाई करते हुए इसे नौकरी से निकाल दिया है। रेलवे सेवा की तरफ से इस वायरल वीडियो पर रिप्लाई करते हुए जानकारी दी गई है। उसमें लिखा है, 'जानकारी के लिए धन्यवाद, शिकायत मिलते ही रेलवे ने कार्रवाई की है। स्पेशल ट्रेन 04115 में कार्यरत कंचन लाल नामक OBHS कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया गया है। साथ ही OBHS कॉन्ट्रैक्टर पर भारी जुर्माना भी लगाया गया है। भारतीय रेलवे राष्ट्र की सेवा के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।'

ये भी पढ़ें-

इनसे मिलो ये हैं 'पेड़ों की रानी', पेड़ पर चढ़कर बनाया ऐसा Video जो पहले नहीं देखा होगा

महिला पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान वर्दी में बनाई रील, अब पड़ गए लेने के देने, आप भी देखिए ये Video