1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिरयानी के आगे तो लड़ाई भी कुछ नहीं, अंकल का ये Video जरा आप भी देखिए

बिरयानी के आगे तो लड़ाई भी कुछ नहीं, अंकल का ये Video जरा आप भी देखिए

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने भी खूब सारे कमेंट्स किए हैं और मजेदार कमेंट्स किए हैं। आइए फिर आपको वीडियो और फिर लोगों के कमेंट्स, दोनों बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@VISHALMALVI_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और आपकी फीड पर भी हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो आता होगा जिन्हें देखने के बाद आप अपना रिएक्शन भी देते होंगे। उन्हीं के बीच कुछ वायरल कंटेंट भी आपकी फीड पर आते होंगे जिसमें लड़ाई, जुगाड़, ड्रामा, स्टंट, डांस, बच्चों की प्यारी हरकतें आदि कई चीजें देखने को मिलती होंगी। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक इटिंग हाउस में किसी कारण से लोगों के बीच में लड़ाई हो रही है। वहां के कर्मचारियों और एक कस्टमर के बीच में किसी कारण से लड़ाई हो रही है मगर इस वीडियो के वायरल होने का कारण लड़ाई नहीं बल्कि बिरयानी खाने वाले एक अंकल हैं। वीडियो में दिख रहा है लड़ाई के कारण सभी लोग डिस्टर्ब हो गए हैं मगर वहीं एक अंकल यह सब छोड़कर अपनी बिरयानी खाने में लगे हुए हैं। आमतौर पर कहीं लड़ाई होती है तो लोग या तो देखने लग जाते हैं या फिर उसे खत्म करने की कोशिश करते हैं मगर यहां अंकल के लिए बिरयानी सबसे ज्यादा जरूरी है और उसके आगे लड़ाई भी कुछ नहीं है। वो आराम से अपना बिरयानी खा रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- अंकल लड़ाई में विश्वास नहीं करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बिरयानी ज्यादा जरूरी है। तीसरे यूजर ने लिखा- पैसे दिए हैं, खाना तो पड़ेगा। चौथे यूजर ने लिखा- अंकल फूडी हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- अंकल की प्राथमिकता सेट है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मासूम बच्चे ने अपने टीचर से की प्यारी सी शिकायत, Video देख चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी

AC एक और कमरे दो; शख्स ने दौड़ाया दिमाग और जुगाड़ हो रहा है वायरल