A
Hindi News वायरल न्‍यूज दोस्त की स्कूटी जल गई मगर फिर भी नहीं हुई टेंशन, कही ऐसी बात की Video हो गया वायरल

दोस्त की स्कूटी जल गई मगर फिर भी नहीं हुई टेंशन, कही ऐसी बात की Video हो गया वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग भाईचारे और दोस्ती की बात कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रह है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में जितना कॉमन लोगों का स्मार्ट फोन चलाना है, उतना ही कॉमन लोगों का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना भी हो गया है। हर कोई आपको सोशल मीडिया पर मिल ही जाएगा। कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो कोई इंस्टा पर है, कोई फेसबुक और एक्स पर है तो वहीं कुछ लोग हर प्लटेफॉर्म पर हैं। यहां तक की बच्चे भी सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत कॉमन हो गया है तो फिर आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे और ऐसा है तो फिर आप वहां वायरल हो रहे वीडियो को भी देखते होंगे। अभी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क के किनारे एक स्कूटी जल रही है। जल क्या रही है, जलकर लगभग खत्म हो गई है। यह देख एक शख्स उस आदमी से इंश्योरेंस के बारे में पूछता है जो स्कूटी चला रहा था। वो बोलता है कि मेरे दोस्त की है, मुझे नहीं पता। यह सुनते ही वो आदमी हैरान हो जाता है कि दोस्त की स्कूटी जला दी। इसके बाद वो पूछता है कि अब दोस्त को क्या बोलोगे तो वह आदमी कहता है कि वो कुछ नहीं बोलेगा, दोस्त हैं न वो क्या बोलेगा। इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स उससे पूछता है कि उसने अपने दोस्त को बताया तो वो हां में जवाब देता है। फिर वो पूछता है कि दोस्त क्या बोला तो वो आदमी बोलता है कि वो बोला 'जलने दो।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाईचारा ऑन द टॉप भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 50 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दोस्त हो तो ऐसे। दूसरे यूजर ने लिखा- दोस्त को लगा होगा मजाक कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- दोस्त बहुत अमीर लगता है। चौथे यूजर ने लिखा- भाईचारा ही सब कुछ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कहां मिलते हैं ऐसे लोग यार।

ये भी पढ़ें-

अभिषेक नाम के समाज में डर का माहौल है, दीदी ने Video ही ऐसा बनाया है

मौज मस्ती करना कोई इन लोगों से सीखो, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी