1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अस्पताल जैसी जगह पर भी मस्ती रुकने का नाम नहीं ले रही, एक बार आप भी देखें Video

अस्पताल जैसी जगह पर भी मस्ती रुकने का नाम नहीं ले रही, एक बार आप भी देखें Video

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी और साथ में आपको कुछ ऐसे दोस्त याद जरूर आएंगे जो इस तरह के होंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया की गलियों में लोग कुछ न कुछ तो पोस्ट करते ही रहते हैं। उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको तो पता ही होगा कि सोशल मीडिया पर क्या-क्या वायरल होता रहता है। जुगाड़ से लेकर स्टंट तक, लड़ाई से लेकर अतरंगी हरकत तक, आप जो चाहें वो सोशल मीडिया पर देख सकते हैं क्योंकि यहां सब कुछ देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिखाई देता है कि एक शख्स जिसके पैर का शायद कोई ऑपरेशन हुआ है, वो अपने बेड पर लेटा हुआ है। उसके पास उसका दोस्त बैठा हुआ है। वो बोलता है, 'अस्पताल में समय कट नहीं रहा, टीवी चल नहीं रहा, भाई हमारा सो रहा है, 12 बजने वाले हैं, अब थोड़ा सा टाइम पास किया जाए।' इसके बाद वो बेड को कंट्रोल करने वाला रिमोट निकालता है और बेड पर आराम कर रहे दोस्त के बेड को पूरी ऊपर उठा देता है। बेड के साथ छेड़खानी महसूस कर वो भी नींद से जाग जाता है और उसकी हरकत देख हंसने लगता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

 

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर i_am_montrip नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 52 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- सुधर जाओ दोनों। दूसरे यूजर ने लिखा- पैर भी टच करवा। तीसरे यूजर ने लिखा- गंभीर स्थिति में आदमी। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये कुछ नया देखने को मिला सोशल मीडिया पर, Video हो रहा है खूब वायरल

इंडियन कमोड का ऐसा इस्तेमाल होता कभी नहीं देखा होगा, Video देख हिल जाएंगे आप