A
Hindi News वायरल न्‍यूज ये देखकर जुगाड़ को भी चक्कर आ जाएंगे, Video देख लोगों ने तरह-तरह के किए कमेंट

ये देखकर जुगाड़ को भी चक्कर आ जाएंगे, Video देख लोगों ने तरह-तरह के किए कमेंट

लोग तरह-तरह के जुगाड़ करते रहते हैं और उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी ऐसे ही एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : IG/ITSPARULTIME वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

जुगाड़ एक ऐसा शब्द है जो इंडिया में आप हर किसी के मुंह से कभी न कभी सुन ही लेंगे क्योंकि यहां पर लगभग हर कोई जुगाड़ करता ही रहता है। लोगों को जब भी जरूरत पड़ती है, वो किसी मुसीबत में पड़ते हैं या फिर पैसे बचाने की बात आती है तो किसी न किसी तरह का जुगाड़ कर ही लेते हैं। अब रही बात इसकी कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं तो वो जानने का सबसे सही प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया है क्योंकि इधर एक के बाद एक करके कई सारे जुगाड़ के वीडियो वायरल हुए हैं और अभी भी होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लड़की पहले तो प्रेस को एक डिब्बे में फिक्स करती है। इसके बाद वो उस प्रेस पर फॉयल बिछाती है और बचे हुए एरिया को नीचे मोड़ देती है। कुछ देर बाद दिखता है कि ऐसा करने के बाद वो उसे वहां से हटाती है और उल्टा करके प्रेस पर रख देती है। जुगाड़ू पैन बनाने के बाद वो प्रेस चालू करती है और उस जुगाड़ वाले पैन में तेल डालती है। इसके बाद वो पनीर को ग्रिल करती है। उसके बाद कुछ सब्जियों को ग्रिल करके उन्हें खाने के लिए तैयार कर लेती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर itsparultime नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में बताया है कि ये सिर्फ मनोरंजन के तौर पर बनाया गया था और लोगों को इसे ट्राई करने के लिए मना किया पर शायद लोगों के लिए डिस्क्लेमर बाद में लिखा या फिर लोगों ने ध्यान नहीं दिया और अपना रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने लिखा- मैम 1200 का इंडक्शन खरीद लो, बिल सेम आएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये खाना नहीं फूड प्वाइजनिंग है। तीसरे यूजर ने लिखा- कैंसर का सबसे बड़ा कारण है ये वीडियो। एक अन्य यूजर ने लिखा- इससे अच्छा कच्चा ही खा लेते।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रेगिस्तान का जहाज उतरा सड़क पर, AI का इस्तेमाल करके बंदे ने कमाल का Video

इस आदमी के दांत की मजबूती देख आंखें फट जाएंगी, लोग भी दे रहे हैं अपना रिएक्शन