टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने 96 रनों से न्यूजीलैंड को करारी मात दे दी। टीम इंडिया की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। दिल्ली से मुंबई और अहमदाबाद से पुंछ तक फैंस ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। देश की तमाम हस्तियों ने टीम इंडिया को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। इसी क्रम में भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी ने भी खास अंदाज में टीम इंडिया को बधाई दी है।
क्या बोले गौतम अडानी?
उद्योगपति गौतम अडानी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा- "Unbelievable. Unstoppable. UNBEATEN Bharat!! Congratulations on the T20 2026 World Cup Championship! New Zealand का हिसाब-किताब बराबर!Sanju Samson of Vizhinjam QF / SF / Final Scores: 97, 89, 89. इतनी कंसिस्टेंसी तो Adani के Vizhinjam Port के क्रेन में भी नहीं होती! And बुमराह? इनको खेलते खेलते तो बल्लेबाजों राह खो देते हैं! Ahmedabad का प्लेयर, world का best! Trophy घर आ गई है!"
क्या रहा मैच का स्कोर?
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रनों पर ही सिमट गई। इसके साथ ही तीसरी बार टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। 2024 के बाद ये लगातार दूसरी जीत है जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता है। बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 में और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।
भारत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए
अहमदाबाद में टीम इंडिया ने जीत के साथ ही T 20 वर्ल्ड कप के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। टीम इंडिया टी 20 वर्ल्ड कप में तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इसके साथ ही लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है। वहीं, अपने होम ग्राउंड पर खिताब पर कब्जा करने वाली भी पहली टीम इंडिया ही बन गई है। इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि टीम इंडिया को हरा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमिकिन है।
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के विश्व चैंपियन बनने पर गदगद हुए पीएम मोदी, अमित शाह ने भी दिल खोलकर की तारीफ
बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा, धोनी की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल