इस दुनिया में कलाकार लोगों की कोई कमी नहीं है। हर मोहल्ले में आपको कोई न कोई ऐसा कलाकार ऐसा मिल जाएगा जिसके दिमाग की खोज देख आप भी हैरान में पड़ जाएंगे और आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर मोहल्ले में जाने की जरूरत ही क्या है, आपको सोशल मीडिया पर ही तमाम चीजें देखने को मिल जाएंगी। सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट होता ही है, जो देखने वाले को हैरान कर देता है। एक से एक जुगाड़ और एक से बढ़कर एक दिमागी कलाकारी हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी गर्मी का मौसम है तो अधिकतर घरों में आपको कूलर देखने को मिल जाएगा। कई सारे लोग AC पसंद नहीं करते तो वो कूलर रखते हैं। उनके घर में आपको शायद म्यूजिक सिस्टम भी दिख जाएगा लेकिन ये दोनों चीजें अलग-अलग रखी मिलेंगी। लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसा कूलर देखा है जिसके अंदर ही म्यूजिक सिस्टम लगा हुआ हो और हां, इसके अलावा उसमें चार्जिंग पोर्ट भी लगे हुए हो? वायरल वीडियो में एक कूलर दिखाई दे रहा है जिसमें ये तीनों खूबियां एक साथ है। किसी शख्स ने कूलर में जुगाड़ करके यह सब फिट कर दिया होगा जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। उस कूलर में साथ में लाइट भी लगी हुई है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर studentgyaan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए ये टेक्नोलॉजी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये पक्का बिहार से है तो दूसरे ने लिखा- राजस्थानी है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऑल इन वन है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
एक नया जुगाड़ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, एक बार आप भी देखिए Video
पैसा कहीं से आ सकता है बस दिमाग रहना चाहिये, वायरल Video देख समझ जाएंगे आप