A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाप ने बेटे का उतारा गेम खेलने का भूत, वायरल Video के साथ बताया गया मामला

बाप ने बेटे का उतारा गेम खेलने का भूत, वायरल Video के साथ बताया गया मामला

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें बाप अपने बेटे को मारता हुआ नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि बाप ने बेटे को क्यों मारा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर हर दिन न जानें कितने सारे वीडियो पोस्ट होते हैं लेकिन उसमें से कुछ ही वीडियो वायरल होते हैं। वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। इसके अलावा वो वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें लोगों को कुछ पहली बार दिखता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और वहां सभी तरह के वायरल वीडियो देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा और क्या मामला है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक गेम कैफे का है। वीडियो में दिखता है कि कि एक लड़का वहां पर बैठकर गेम खेल रहा है। तभी एक आदमी आता है और उसे मारना शुरू कर देता है। वो पहले थप्पड़ मारता है और फिर चप्पल से मारता है और मारते हुए ही उसे वहां से ले जाता है। अब इस वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक बाप को यह पता चला था कि उसके बेटे ने उसकी जेब से पैसे चुराए हैं और वो गेम खेलने चला गया। इसके बाद का नजारा वीडियो में दिखा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसने मुझे अपने बचपन की याद दिला दी। दूसरे यूजर ने लिखा- उन दिनों की याद आती है, अब मारते ही नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- पक्का टेकन 3 खेलने गया होगा, पॉल उसका फेवरेट प्लेयर होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- पापा ऑफ द मंथ।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग सजा है, शख्स की हरकत देख आप यही कहेंगे

भाई ने हवा में बनाया अपना घर, वायरल फोटो देखने के बाद लोगों ने जमकर किया रिएक्ट