हर दिन हमें सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हंसी और मजाक के ही वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई और भी कई तरह के वीडियो पोस्ट होते हैं, जिन्हें लोग देखते भी हैं। मगर कभी-कभी कोई ऐसा वीडियो दिख जाता है जिसे देख लोग भी हैरान हो जाते हैं और कमेंट करके अपनी बात कहने लगते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं और फिर लोगों के कमेंट्स के बारे में बताएंगे।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी अपने बेटे के साथ भगवान गणेश और लक्ष्मी माता की मूर्ति के सामने खड़ा है। वो अपने बेटे को बोलने के लिए कहता है, 'लक्ष्मी जी, गणेश जी अगर मैं गलत लड़के के साथ रहूंगा तो मेरा पापा की मौत हो जाएगी।' लड़का गलत लड़कों के साथ रहने के लिए मना करता है मगर अपने पिता के मरने की बात नहीं बोलता है। इसके बाद वो आदमी अपने बेटे पर मौत वाली लाइन बोलने के लिए प्रेशर डालता है। दूसरे लोग भी रोकते हैं तो नहीं मानता है। वो अपने बेटे की भलाई के लिए ऐसा बुलवाता ताकि वो इस बात को गंभीरता से ले। उस आदमी का बेटा उसकी बात को जब दोहराता तो वो रो पड़ता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mhato.shailesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बाप अपने लिए नहीं बोल रहा है, अपने बेटे के लिए बोल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- बेटे के लिए ही बोल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- बाप बेटे को सुधारने के लिए खुद मरने को तैयार है। चौथे यूजर ने लिखा- ये लड़का अपने पापा से बहुत प्यार करता है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
एक आदमी ने तीन महिलाओं से की शादी, Video बनाकर किया पोस्ट, अब हो रहा है वायरल
36 के 36 गुण मैच हो गए! पति और पत्नी का वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान