आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और सोशल मीडिया तक पहुंच है तो कई लोग अलग-अलग प्रोडक्ट का रिव्यू करके सोशल मीडिया पर उसके वीडियो पोस्ट करते हैं। इसके जरिए उन्हें व्यूज मिल जाते हैं और लोगों को अलग-अलग प्रोडक्ट के बारे में जानकारी मिल जाती है। ऐसी ही एक लड़की ने किया जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है क्योंकि उसमें बाप का रिएक्शन भी है। आपने ऐसा वीडियो अब तक नहीं देखा होगा और वीडियो को देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और हैरान भी होगी। आइए सब कुछ बताते हैं।
वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लड़की बताती है कि एक मॉइस्चराइजर इंस्टा पर काफी फेमस हो रहा था तो उसने मंगवा लिया जिसकी कीमत 5 हजार 800 रुपए है। अब यह कीमत जानकर ही बाप के होश उड़ गए और उसकी मां से बोलते हैं कि देख रही है, कैसे पैसा बर्बाद कर रही है। इसके बाद लड़की बोलती है कि वो पैसे कहां बर्बाद कर रही है, चेहरे पर लगाएगी। इसके बाद वो लड़की वीडियो में बोलती है, 'It has the poop of cat' और यह सुनते बाप को दूसरा झटका लगता है और अंकल जो बोलते हैं वो आप वीडियो में ही सुन लीजिएगा। लड़की जब अपने पापा से मॉइस्चराइजर सूंघने को बोलती है तो अंकल उसे कुछ दिन दूर रहने के लिए बोलते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Taza_Tamacha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेकअप करने के बाद मेकअप किया जा रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई फैशन के चक्कर में लड़कियां आजकल कुछ भी फालतू खरीद के पैसे तो बर्बाद कर रही हैं, इसमें कोई शक नहीं है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस इंसान ने क्या गजब का दिमाग लगाया है, उसका जुगाड़ आपको भी हैरान कर देगा, देखें वायरल पोस्ट