1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सांप की फुफकार से डर गया बाघ, कोबरा से लड़ाई का जबरदस्त वीडियो आया सामने

सांप की फुफकार से डर गया बाघ, कोबरा से लड़ाई का जबरदस्त वीडियो आया सामने

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ और एक सांप की लड़ाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि किंग कोबरा ने फुफकारा तो बाघ गया और वहां से भागना ही उचित समझा।

कोबरा और बाघ की लड़ाई - India TV Hindi
Image Source : REPORTER कोबरा और बाघ की लड़ाई

पीलीभीतः नेवला और सांप की लड़ाई तो आम तौर पर देखने को मिल जाती है, लेकिन जब बाघ और जहरीला कोबरा आमने-सामने आ जाएं, तो ऐसा दृश्य बेहद दुर्लभ और रोमांच से भरपूर होता है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान ऐसा ही नजारा सामने आया, जिसे देखकर सैलानी रोमांचित हो उठे। इस अनोखे पल को सैलानियों ने अपने कैमरों में भी कैद कर लिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। 

सांप और बाघ की लड़ाई का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि सफारी मार्ग पर अचानक एक कोबरा सड़क पार करता दिखाई देता है। इसी दौरान वहां एक बाघ भी पहुंच जाता है। जैसे ही बाघ सांप के करीब आता है, दोनों के बीच कुछ देर के लिए आमना-सामना हो जाता है। कोबरा ने फन फैलाकर बाघ की ओर चेतावनी दी, वहीं बाघ भी पूरी सतर्कता के साथ बार-बार खुद को बचाता नजर आया। कुछ पलों के लिए ऐसा प्रतीत हुआ मानों बाघ में भी दहशत का भाव दिखाई दे रहा हो। करीब कुछ समय तक चले इस तनावपूर्ण क्षण के बाद आखिरकार बाघ और कोबरा दोनों ने अपना-अपना रास्ता बदल लिया।

यहां देखें वीडियो

जंगल में सांप के डर से भाग गया बाघ!

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सैलानी जंगल सफारी कर रहे थे। तभी एक सांप रोड कर रहा था तो वहां एक बाघ भी पहुंच गया। बाघ को देखकर ही सांप फुफकार मारने लगा। सांप बाघ पर कई बार हमला करने की कोशिश करने लगा। हर बार बाघ ने खुद को सांप से बचाया। जब बाघ को लगा कि वह सांप से आगे लड़ाई नहीं लड़ सकता तो वह वहां से जाना ही उचित समझा। इस घटना को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर दिया और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल भी हो रहा है। 

 

रिपोर्ट- कुलदीप कल्प