1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे राजा का तो बाजा बज गया, शादी की खुशी में बंदूक चलाना पड़ गया भारी, पुलिस ने की ये कार्रवाई

दूल्हे राजा का तो बाजा बज गया, शादी की खुशी में बंदूक चलाना पड़ गया भारी, पुलिस ने की ये कार्रवाई

भोपाल में अपनी शादी के दौरान एक दूल्हे ने हवाबाजी करने और रील बनाने के चक्कर बंदूक तानकर हवा में फायरिंग कर दी और जब वीडियो वायरल हुआ तो भारी पड़ गया। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।

दूल्हे ने शादी में की हर्ष फायरिंग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दूल्हे ने शादी में की हर्ष फायरिंग

आज के समय में अधिकतर लोगों के सिर पर रील का बुखार चढ़ा हुआ है। लोग कहीं घूमने जाए या फिर किसी फंक्शन में जाए या फिर खुद के घर में ही कोई फंक्शन हो, लोग रील बनाए बिना तो रह ही नहीं पाते हैं। आज के समय में लोग रील नहीं बनाते हैं तो उन्हें फंक्शन पूरा नहीं लगता है। वैसे रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं मगर कुछ लोग रील में हवाबाजी करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं और फिर वही हवाबाजी बाद में उन्हें भारी पड़ता है। आपने ऐसे कई सारे मामले देखे होंगे जिसमें हवाबाजी करने के बाद लोगों को थाना पहुंचना पड़ा होगा। अभी भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है मगर मामले बताने से पहले आपके यह बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसे बहुत ही अच्छे से एडिट किया गया और मस्त गाना लगाया गया है। वीडियो शुरूआत में ब्लैक एंड व्हाइट रहता है तो बाद में कलर हो जाता है। पूरा वीडियो मस्त था लेकिन एक गलती ने दूल्हे को मुसीबत में डाल दिया। वीडियो की शुरुआत में दूल्हा नजर आता है और फिर वो एक बंदूक हवा में तानकर फायरिंग करता है और यहीं पर वो गलती कर बैठता है। वीडियो एडिट करके पोस्ट किया, वीडियो वायरल हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

पुलिस ने इस मामले में क्या किया?

आपको बता दें कि यह मामला भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र का है। अपनी शादी में हर्ष फायरिंग के चक्कर में दूल्हा मिस्बा को तो पुलिस ने पकड़ा ही है, उसके साथ ही साथ दूल्हे के चाचा ससुर भी अकरम खान भी जेल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन की पटरी आखिर किस धातु से बनती है? लोहा तो बिल्कुल मत सोचिएगा