A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'होली में कर रहे थे हुड़दंगई', UP पुलिस ने चखाया मजा, 4 आरोपियों को मुर्गा बनाकर थाने परिसर में घुमाया-VIDEO

'होली में कर रहे थे हुड़दंगई', UP पुलिस ने चखाया मजा, 4 आरोपियों को मुर्गा बनाकर थाने परिसर में घुमाया-VIDEO

थाने परिसर में 4 आरोपियों को मुर्गा बनाकर घुमाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इन सभी आरोपियों ने होली के दिन अपने-अपने एरिया में जमकर उपद्रव किया था।

मुर्गा बने सभी आरोपी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मुर्गा बने सभी आरोपी

होली का पर्व खत्म हो गया। इस त्योहार में रंगों के साथ-साथ जमकर हुड़दंगई भी होती है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हुड़दंगई करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने इन उपद्रवियों को ऐसी सजा दी है कि अब ये किसी त्योहार में हुड़दंगई नहीं करेंगे।

आरोपियों की पहचान कर थाने ले आई पुलिस

फिरोजाबाद में हुड़दंगई करने वालों को पुलिस ने सबसे पहले पहचान की और उन्हें थाने ले आई। सभी आरोपियों को मुर्गा बनाकर थाना परिसर में घुमाया। आरोपियों के मुर्गा बनाकर घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

थाने परिसर में मुर्गा बनाकर घुमाया

ये पूरा मामला फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र का है, जहां होली वाले दिन 4 मार्च को शराब के नशे में हुड़दंग करने वाले 4 लोगों को पुलिस ने थाने में लाकर उन्हें मुर्गा बनाकर सख्त हिदायत दी। थाने परिसर में मुर्गा बनाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को कहा कि भविष्य में होली के त्योहार में ऐसी हुड़दंगई न करें।

जगह-जगह पर तैनात रही पुलिस 

होली में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसको लेकर पुलिस ने खासा इंतजाम किए थे। जिले में कई जगहों पर ड्रोन से निगरानी की गई। शहर में जगह-जगह चेकपॉइंट बनाए गए थे। पुलिस की टीम मनचलों पर खास नजर बनाए हुए थे।

लवकुश शर्मा की रिपोर्ट